हाईवे पर जाम लगाते हुए बसों में की तोड़फोड़

वकीलों के चैंबर तोड़ते हुए पुलिस की जीप फूंकी

एसएसपी व एसपी सिटी की गाड़ी पर किया पथराव

पुलिस ने किया उपद्रवियों पर फायर, दो के लगी गोली

Meerut। एससी-एसटी एक्ट में बदलाव को लेकर मेरठ में हिंसा भड़क गई। सैकड़ों की तादाद में दलित समुदाय के लोग सड़क पर आ गए। कंकरखेड़ा बाईपास पर जाम लगाते हुए बसों में तोड़फोड़ करते हुए आगजनी शुरू कर दी। शोभापुर पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया। इसके साथ एसएसपी व एसपी सिटी की गाड़ी पर पथराव किया। कलक्ट्रेट पर पुलिस व वकीलों के साथ दलितों का खूनी संघर्ष हो गया। यहां पुलिस की जीप समेत 40 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए उपद्रवियों पर फायर करना शुरू कर दिया, जिसके चलते दो उपद्रवी गोली लगने से घायल हो गए। दोपहर को डीएम अनिल ढींगरा व एसएसपी मंजिल सैनी ने पूर्व विधायक योगेश वर्मा समेत 200 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ राहजनी, लूट, आगजनी समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।

आगजनी का खेल

समय 09:00 एएम

हाईवे पर लगाया जाम

रिठानी, मलियाना व नई बस्ती के सैंकड़ों की तादाद में दलित समाज के लोग दिल्ली रोड रिठानी पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। इसके बाद कुछ ही देर में जाम दिल्ली रोड से नवीन मंडी तक लग गया। इसके बाद उन्होंने रोडवेज बस, टेंपो व कारों में तोड़फोड़ व लूटपाट करनी शुरू कर दी। इसके साथ वहां पर भगदड़ मच गई। बेकसूर लोगों पर भी लाठी फटकारने लगे। करीब ढाई घंटे तक स्टेट हाइवे पर जाम लगा रहा।

समय 12:10 पीएम

जबरन बाजार बंद करवाए

उपद्रवी जुलूस के रूप में सड़क पर जाम लगाते हुए दिल्ली रोड से घंटाघर व बेगमपुल तक पहुंचे। वहां पर उन्होंने दुकानों में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। जबरन बाजार को बंद करवा दिया। बेगमपुल पर लगा भाजपा के पोस्टर को फाड़ दिया। जबरन बाजार बंद करवाया।

समय 12:30 पीएम

कचहरी में फायरिंग

सैकड़ों की तादाद में लोग दलित समाज के लोग डॉ। अंबेडकर प्रतिमा के पास एकत्रित हुए। इसके बाद वहां पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद वह कचहरी में रजिस्ट्री आफिस बंद कराने लगे। कचहरी में वकीलों के चैंबर भी बंद करवाए। कुछ वकीलों ने विरोध किया तो उपद्रवियों ने वकीलों के साथ मारपीट करते हुए उनके चैंबरों व वाहनों में आग लगा दी। उनको चेंबरों में बंद करके पीटा। मौके पर पहुंची पुलिस को घेर लिया। पुलिस की एक जीप समेत दस वाहनों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने भी उपद्रवियों पर फायर किया। देखते ही देखते दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। करीब 20 मिनट कचहरी में आमने-सामने गोलियां चलीं। आम लोगों ने दुकानों में छिपकर अपनी जान बचाई। पुलिस की गोली लगने से दो लोग घायल हो गए।

समय 3:14 पीएम

योगेश वमर्ा गिरफ्तार

दोपहर को एसएसपी मंजिल सैनी व डीएम अनिल ढींगरा ने कंकरखेड़ा थाने पहुंचे पूर्व विधायक योगेश वर्मा व उसके भाई राजन वर्मा समेत 200 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

40 वाहन फूंके

35 पुलिसकर्मी घायल

200 उपद्रवी गिरफ्तार

40 स्थानों पर उपद्रव

90 गांवों से आए थे लोग

20 स्थानों पर आगजनी

2 उपद्रवी हुए गोली का शिकार

7 जिले में सात घंटे चला उपद्रव

40 स्कूलों के वाहन फंसे जाम में

8 एंबुलेंस फंसी जाम में

5 पांच किमी तक का लगा जाम

पूर्व विधायक योगेश वर्मा व उसके सर्मथकों समेत 200 उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पूर्व विधायक योगेश वर्मा के खिलाफ रासुका लगाने की तैयारी की गई है।

मंजिल सैनी, एसएसपी

Posted By: Inextlive