दिल्ली में कॉस्मेटिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की 28 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं हैं और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में अब तक एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। आग किन वजहों से लगी है इसकी जांच की जा रही है।

नई दिल्ली (एएनआई)। देश की राजधानी दिल्ली के प्रताप नगर इलाके में शनिवार सुबह एक काॅस्मेटिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फायर ऑफिसर राजिंदर अटवाल के अनुसार, सुबह करीब 3.47 बजे आग लगी। सूचना मिलते ही 28 फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियां माैके पर पहुंची और आग बुझाने में लग गई है। चारों तरफ धुंए का गुबार फैला था। वहीं घटना की जानकारी होते ही स्थानीय पुलिस भी माैके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य में जुट गई।

Delhi: Fire breaks out at a factory in Pratap Nagar area. Fire tenders present at the spot. More details awaited. pic.twitter.com/R7ZvFXiOcM

— ANI (@ANI) February 27, 2021

एक एलपीजी सिलेंडर फट गया
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगने के बाद एक एलपीजी सिलेंडर फट गया। आग की इस घटना में एक व्यक्ति की माैत हो गई है। आग बुझाने में अग्निशमन सेवा के कर्मचारी घायल हो गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि करीब 9 घंटों की मशक्कत के बाद आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया है। अब कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है। आग किन वजहों से लगी है इसका अभी पता नहीं चल पाया है। घटना की जांच की जा रही है।

Posted By: Shweta Mishra