DEHRADUN : देव भूमि ग्रुप में मोजिला फायरफॉक्स वेब ब्राउजर पर वर्कशॉप ऑर्गनाइज की गई। इस मौके पर संस्थान में मोजिला फायरफॉक्स क्लब भी बनाया गया। क्लब को संस्थान के चेयर मैन संजय बंसल, मोजिला के अधिकारी सौरभ आनंद और ब्रज करमाकर के साथ डायरेक्टर प्रो। पारुल गोयल ने लैंप लाइटिंग कर इनॉगरेट किया। वर्कशॉप के दौरान मोजिला की ओर से सौरभ आनंद टेक्नोलॉजी सेक्टर की चुनौतियों और संभावनाओं पर चर्चा की। इस वर्कशॉप में कंप्यूटर इंजीनियरिंग के डिफरेंट टॉपिक्स पर चर्चा, अनुसंधान, मौजूदा रुझान और इंटरनेट से जुड़ी चीजों पर चर्चा की गई। संस्थान के चेयरमैन संजय बंसल ने सभी पार्टिसिपेंट्स को सर्टिफिकेट प्रदान किए।

Posted By: Inextlive