-छेड़छाड़ के विरोध में चली 50 राउंड गोलियां,

-दोनो पक्षों के आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल

Meerut: भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव रूकनपुर में छेड़छाड़ को लेकर दो पक्ष एक-दूसरे की जान लेने पर उतर आए। रविवार को दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव और फायरिंग हुई। लगभग 50 राउंड फायरिंग हुई। गोलियों की तड़तड़ाहट से गांव में दहशत फैल गई। दोनों पक्षों के आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला हॉस्पिटल भर्ती कराया है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला सपा नेता होने के चलते पुलिस मामले में कार्रवाई से कतरा रही है।

झगड़े की शुरुआत

झगड़े की शुरुआत शनिवार शाम से हो गई थी। दरअसल गांव में दो पक्ष हैं, एक शौकीन और दूसरा पूर्व प्रधान नाहिद। दोनों ही सपा से जुड़े हैं और केबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर के समर्थक हैं। शौकीन का पुत्र कल शाम घर लौट रहा था तो पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया। शाम तो किसी तरह मामला सुलझ गया, लेकिन रविवार सुबह फिर शौकीन के घर पूर्व प्रधान के लोगों ने दलितों के साथ मिलकर हमला बोल दिया। इसके बाद शौकीन पक्ष के लोग भी सामने आ गए। दोनों पक्षों में 50 से ज्यादा राउंड फायरिंग व पथराव हुआ, जिसकी चपेट में आने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के घायलों को पुलिस ने जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कैबिनेट मंत्री के करीबी

शौकीन और नईम दोनों ही पक्ष किठौर विधायक व कैबिनेट मंत्री के करीबी माने जाते हैं। जिसके चलते पुलिस किसी पर भी कार्रवाई करने से हाथ खींच रही है।

कौन हुए घायल

प्रथम पक्ष : शाहआलम, शौकीन, शाहिद, सलीम, आजाद, अमजद

दूसरा पक्ष: नईम खान, सहनावाज, अफजल

दोनों ही पक्षों की तरफ से तहरीर आई है। मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।

कैप्टन एमएम बेग, एसपी देहात

Posted By: Inextlive