क्कह्रञ्जयन्: हल्दीपोखर के चावल बाजार में मॉर्निग वॉक के लिए जा रहे युवक को आपसी रंजिश में गोली मार दी गई। छठ पूजा के दिन इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह पांच बजे बीच सड़क पर पड़े युवक सूरज मंडल (27) को तड़पते देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने उसे जमशेदपुर स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस आरोपित अरुण मंडल की तलाश में छापेमारी कर रही है। घटना की वजह एक महिला से संबंधों को लेकर पुरानी रंजिश बताई जा रही है। कोवाली थाना प्रभारी दिवाकर दुबे ने बताया कि सूरज मंडल को गोली मारने के बाद आरोपित अरुण मंडल उसे अपनी बाइक पर बैठाकर घटनास्थल से तीन किलो मीटर दूर एक नर्सिग होम के बाहर छोड़कर भाग निकला। थाना प्रभारी का कहना है कि यदि सूरज ने पुलिस को गोली मारने की धमकी की सूचना दी होती तो यह घटना टल सकती थी। डीएसपी पीतांबर खिरवाल ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर घटना में प्रयुक्त रिवाल्वर और खोखा बरामद करने की कोशिश कर रही है।

चार दिन पहले से दी थी धमकी

हल्दीपोखर के मंडल टोला निवासी अरुण मंडल (35) ने चार दिन पूर्व ही सूरज को गोली मारने की धमकी दी थी, लेकिन सूरज ने उसकी धमकी को नजरअंदाज कर दिया। दोनों का आवास मंडल टोला में ही अगल-बगल ही हैं। उसे जरा भी अंदाजा नहीं था कि अरुण उसे गोली मार देगा। इसीलिए वह बिना किसी सुरक्षा के अन्य दिनों की तरह ही मॉर्निग वॉक पर निकला। पहले से ही घात लगाये आरोपित अरुण मंडल ने चावल बाजार में उसे रोक लिया और उसके सीने में रिवाल्वर सटाकर गोली मार दी।

जमानत पर छूटा है अरुण

सूरज मंडल को गोली मारने का आरोपित अरुण मंडल आपराधिक प्रवृति का है। डीएसपी पीतंाम्बर खिलवाल ने बताया कि 15 साल पूर्व हत्या के एक मामले में वह सात साल की सजा काटकर जमानत पर आया है।

Posted By: Inextlive