-पैरोल पीरियड खत्म होने पर सरेंडर करने आया था अखिलेश

-पेशी के बाद निकलते वक्त हुई घटना

-अखिलेश समर्थकों ने हमलावर को बुरी तरह पीटा, टीएमएच में चल रहा है ट्रीटमेंट

-एक हमलावर ने कोर्ट रूम में घुसकर बचायी जान

-पुलिस ने मारपीट के मामले में तीन अखिलेश समर्थकों को किया अरेस्ट

द्भड्डद्वह्यद्धद्गस्त्रश्चह्वह्म@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : जमशेदपुर सिविल कोर्ट कैम्पस सैटरडे की मार्निग खूनी घटना का गवाह बना। सैटरडे की मार्निग कोर्ट में पेशी के लिए आए डॉन अखिलेश सिंह पर कुछ लोगों ने फायरिंग की, लेकिन गोली नहीं चली। इसके बाद अखिलेश सिंह के सपोर्टर्स ने एक हमलावर की बुरी तरह पिटायी कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सीरियस कंडीशन में उसे टीएमएच में एडमिट कराया गया है, जबकि दूसरा हमलावर जान बचाने के लिए इजलास में घुस गया, जिसे बाद में पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।

सरेंडर के लिए पहुंचा था कोर्ट

घाघीडीह सेंट्रल जेल में बंद अखिलेश सिंह अपने फादर के ट्रीटमेंट के लिए दो महीने के पैरोल पर जेल से बाहर था। पैरोल खत्म होने के बाद सैटरडे को वह सरेंडर करने के लिए कोर्ट पहुंचा था। वह एडीजे टू डीएन त्रिपाठी की कोर्ट में सरेंडर करने के बाद बाहर आ रहा था। इस बीच यह घटना हुई।

महिला ने रोका तो हमलावर ने की फायरिंग

सीढि़यों के पास पहुंचते ही एक महिला अखिलेश सिंह के पास पहुंची और उससे बात करने लगी। इस बीच सीढि़यों के पास एक युवक ने अखिलेश पर पिस्टल तान दिया और गोली चला दी। हालांकि, पिस्टल का कॉक फंस जाने के कारण गोली नहीं चली। इसके बाद तो वहां भगदड़ मच गई। पुलिस महिला को भी अरेस्ट कर पूछताछ कर रही है।

ऐसे बचायी जान

इसके बाद अखिलेश समर्थकों ने गोली मारने वाले युवक और उसके साथी पर हमला कर दिया। हमलावरों में से एक की सेकेंड फ्लोर पर ही पिटायी की जाने लगी। इस बीच वह भागने हुए एडीजे 2 के इजलास में घुस गया और गेट बंद कर दिया। इस दौरान इजलास में भी अफरा-तफरी मच गयी।

कोर्ट कैम्पस में हमलावर को पीट कर किया बुरी तरह घायल

इधर, दूसरे हमलावर ने भागते हुए दोबारा कॉक कर पीछा कर रहे लोगों पर फायरिंग की, लेकिन इस बार भी उसकी पिस्टल ने धोखा दे दिया। इसके बाद क्या था, अखिलेश समर्थकों ने कोर्ट कैम्पस में ही उसकी धुनाई शुरू कर दी। उसके सिर पर ईंट से भी वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल का ञ्जरू॥ में चल रहा ह्लह्मद्गड्डह्लद्वद्गठ्ठह्ल

घटना के बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी कुछ समझ नहीं पाए और वहां से भाग निकले। भागते हुए ही इनमें से एक ने एसएसपी को फोन किया। इसके बाद काफी देर तक घायल हमलावर कैम्पस में ही पड़ा रहा। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस घायल हमलावर को ट्रीटमेंट के लिए एमजीएम हॉस्पिटल ले गई, जहां से बेहतर ट्रीटमेंट के लिए उसे टीएमएच भेज दिया गया। मारपीट और हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने अखिलेश गिरोह के तीन युवकों को अरेस्ट किया है और उनसे सीतारामडेरा थाना में पूछताछ की जा रही है।

गोलमुरी निवासी हरदीप को पुलिस ने किया अरेस्ट

इसके बाद पुलिस ने कोर्ट इजलास से एक हमलावर के अरेस्ट कर लिया। उसे भी काफी चोटें आयी हैं। पकड़े गए हमलावर का नाम हरदीप सिंह है, जो गोलमुरी थाना एरिया स्थित रिफ्यूजी कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस ने उसका ट्रीटमेंट करवाने के बाद घटना के संबंध में उससे पूछताछ की और विभिन्न जगहों पर छापेमारी भी की।

हरपाल सिंह हीरे का नाम आ रहा है सामने

अखिलेश सिंह पर हमला करने के मामले में हरपाल सिंह हीरे का नाम सामने आ रहा है। पकड़ा गया युवक हरदीप सिंह और घायल क्रिमिनल भी हरपाल सिंह हीरे का सहयोगी हैं। हरपाल सिंह कुख्यात क्रिमिनल परमजीत सिंह गिरोह का मेंबर वह परमजीत सिंह की हत्या के मामले का मेन इंफॉर्मेट है। अब यह बात साफ हो गई है कि अखिलेश सिंह पर हमला गैंग वार का परिणाम है और आने वाले दिनों में सिचुएशन गंभीर होने की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कड़ी सुरक्षा के बीच जेल भेजा गया अखिलेश

घटना के बाद अखिलेश सिंह को पेशी के बाद कड़ी सिक्योरिटी के बीच वापस घाघीडीह जेल भेजा गया। घटना के बाद एसएसपी अमोल वी होमकर, सिटी एसपी कार्तिक एस, सिटी डीएसपी केएन चौधरी, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर बीएन सिंह के अलावा काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारी मौके पर मौजूद थे। इस दौरान एसएसपी ने पूरे कोर्ट कैम्पस की भी जांच की। मौके पर से पुलिस ने एक पिस्टल भी रिकवर किया।

कोर्ट में इस तरह की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसमें पुलिस-प्रशासन की लापरवाही उजागर हुई है। कोर्ट में पेशी के बाद बाहर निकलने के दौरान यह घटना हुई।

-विद्या सिंह, अखिलेश का वकील

यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। अगर गोली चल जाती, तो माहौल कुछ दूसरा होता। हमलावर ने एकदम सामने से फायरिंग की, लेकिन गोली नहीं चली।

-राम बालक, विटनेस

यह सब पुलिस-प्रशासन की साजिश है। उसने ही इस घटना को अंजाम दिलवाया है। सिटी के किसी आदमी में में इतनी हिम्मत नहीं कि मुझपर हमला करे।

-अखिलेश सिंह, माफिया डॉन

गंभीर रूप से घायल एक हमलावर का टीएमएच में ट्रीटमेंट चल रहा है। मामले में एक अन्य को भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

-कार्तिक एस, सिटी एसपी, जमशेदपुर

टीएमएच में भर्ती घायल सरबजीत गोलमुरी का रहने वाला है। वही हरदीप को लेकर अखिलेश सिंह को मारने के लिए आया था। सरबजीत का क्रिमिनल बैकग्राउंड रहा है।

-अमोल वी होमकर, एसएसपी, ईस्ट सिंहभूम

Posted By: Inextlive