छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: मानगो के उलीडीह थानाक्षेत्र अंतर्गत डिमना चौक ट्रांसपोर्ट नगर के पास युवकों के बीच हो रही लड़ाई के बीच दो बाइक पर छह साथियों के साथ पहुंचे सोनू सिंह चड्डा और विकास ने रविवार शाम युवक रोहित कुमार गुप्ता पर फाय¨रग कर दी। गोली उसके हाथ की दो अंगुली में लगी। दूसरी गोली ट्रक चालक सतनाम सिंह के घुटने के नीचे लगी। घटना से चौक पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। सतनाम सिंह हरियाणा करनाल के और रोहित गुप्ता उलीडीह आदर्श नगर के रहने वाला है। सूचना पर सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, पटमदा डीएसपी विजय महतो समेत कई पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे। घायलों से मामले की जानकारी ली। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है जिसे पुलिस खंगाल रही है। सोनू सिंह चड्डा दोनों हाथ से पिस्तौल पकड़कर गोली चला रहा था। उसके साथ ऑटो चलाने वाला विकास भी था जो मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड का रहने वाला है। सोनू कुछ दिन पहले ही जेल से रिहा हुआ है।

कर दी फाय¨रग

फाय¨रग में घायल रोहित कुमार गुप्ता ने बताया कि वह मानगो वकर्स कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र है। पिता की चाय-नाश्ता की दुकान ट्रांसपोर्ट नगर गेट के सामने ही है। रविवार को कमलेश, अमित शर्मा और आकाश महतो समेत अन्य मित्रों के साथ वह डिमना लेक में पिकनिक मनाने गया था। वहां से शाम को वापस लौटा। घर पर था। बलवंत सिंह ने उसे फोन कर जल्दी डिमना चौक आने को कहा। कहा कि झगड़ा हो रहा है। वह पहुंचा। झगड़ा छुड़ाने लगा। इस बीच सोनू सिंह चड्डा ने गोली चला दी। एक गोली उसके हाथ में और दूसरी गोली सड़क से गुजर रहे ट्रक चालक को लगी।

पुलिस के अनुसार बलवंत सिंह का झगड़ा मानगो पारसनगर के युवकों से हो रहा था। फाय¨रग करने वाला सोनू सिंह चड्डा बलवंत ंिसंह का मित्र है। घटना में घायल युवक और फाय¨रग करने वाले सभी एक-दूसरे के परिचित हैं। बलवंत सिंह के पकडे़ जाने से मामले की सत्यता सामने आएगी। सतनाम सिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक खड़ी कर दी। वहां से डिमना चौक की ओर टहलते हुए जा रहे थे। ट्रक में पूजा करनी थी। घटनास्थल से गुजर रहे थे। गोली पैर में आकर लगी।

जल्दी ही फाय¨रग करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बदमाशों की पहचान कर ली गई है मामला आपसी विवाद का ही है।

- सुभाष चंद्र जाट, सिटी एसपी

Posted By: Inextlive