छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : पारडीह स्थित ममता होटल में बैठकर शराब पी रहे एक खास गैंग के लोगों के बीच अचानक बकझक शुरू हुई। बात इतनी बढ़ गई कि मौके पर फायरिंग भी हो गई। गोली चलने की खबर के बाद ममता होटल में अफरा तफरा मच गया। गोली गैंग के ही एक आदमी को पैर में लगने की सूचना है। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद घायल फरार हो गया। घटना शनिवार की पांच बजे की है। इस मामले में पुलिस ने होटल में बैठकर शराब पी रहे चार लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से आजादनगर थाने में पूछताछ चल रही है। हिरासत में लिए गए चारों युवक शंकी यादव गिरोह के बताए जा रहे हैं।

विवाद में चली गोली

पुलिस ने बताया कि लगभग 8 से 9 लोग होटल में शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया। इसमें एक युवक ने गोली चला दी। गोली गैंग के ही एक सदस्य को लगी है।

सूचना मिलते पुहंची पुलिस

गोली चलने की सूचना 5.15 में पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही आदानगर थाना प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पटमदा डीएसपी अमित कुमार ने भी पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने एक कट्टा भी बरामद किया है।

देसी कट्टे बरामद

घटना के बाद होटल में शराब पी रहे लोगों की पहचान कर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। जिस कटटे से फायरिंग की गई थी पुलिस ने उसे भी बरामद कर लिया है। हिरासत में लिए गए चोरों युवक शंकी यादव गिरोह के बताए जा रहे हैं।

वर्जन

पांच-सात लोग ममता होटल में बैठक कर शराब पी रहे थे। इसी दौरान आपसी विवाद में गोली चल गई। इसमें एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली है। यह भी जानकारी मिली है मिली है उसे पैरे में गोली लगा है। फिलहाल चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। देर रात तक घायल व्यक्ति को भी खोज निकाला जाएगा।

अमित कुमार

डीएसपी, पटमदा

Posted By: Inextlive