किराएदार ने मकान मालकिन को मारी थी गोली एफआईआर लॉक डाउन में हुई थी गोपालगंल के प्रापर्टी डीलर की हत्या GORAKHPUR: शाहपुर एरिया में बदमाशों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई नाकाफी नजर आ रही है. आए दिन चल रही गोलियों से पब्लिक दहशत में आ गई है. लॉकडाउन में बदमाशों ने गोपालगंज के प्रापर्टी डीलर की गोल

किराएदार ने मकान मालकिन को मारी थी गोली, एफआईआर

लॉक डाउन में हुई थी गोपालगंल के प्रापर्टी डीलर की हत्या

GORAKHPUR: शाहपुर एरिया में बदमाशों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई नाकाफी नजर आ रही है। आए दिन चल रही गोलियों से पब्लिक दहशत में आ गई है। लॉकडाउन में बदमाशों ने गोपालगंज के प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह मामला लोग भूल पाते। इसके पहले किराएदार ने मकान मालिक को गोली मारकर घायल कर दिया। मकान मालकिन को गोली मारने वाले आरोपित को अरेस्ट कर पुलिस जांच में जुटी है। एसएसपी ने बताया कि किराएदार से विवाद के कारण गोली चली थी।

कई बार आया सामान लेने

शाहपुर, ईस्टर्नपुर कालोनी में नायब अली का मकान है। नायब अली विदेश में रहते हैं। घर में उनकी पत्नी कलीमुन निशा और 15 साल का बेटा हैं। दो हफ्ते पहले असुरन का रहने वाला साहिल खान एक युवती संग मकान पर पहुंचा। उसे अपनी पत्नी बताकर किराए पर कमरा लिया। कुछ दिनों के बाद ही उनके बीच में मारपीट होने लगी। विवाद होने पर दोनों ताला बंद कर चले गए। युवती ने कहा था कि बिना उसके आए कमरे से कोई सामान खाली नहीं होगा। बुधवार को दिन में तीन-चार बार साहिल पहुंचा। वह मालकिन से कमरा खोलकर सामान लेने जाने का दबाव देने लगा। इसको लेकर कहासुनी भी हुई। रात में करीब 11 बजे वह दो अन्य साथियों संग बाइक से आया। दरवाजा खोलते ही मालनिक पर गोली दागकर फरार हो गया। पेट और हाथ में गोली लगने पर महिला ने शोर मचाया।

बरदगवां की युवती संग है आरोपित के प्रेम संबंध

मकान मालकिन कलीमुन निशा की तहरीर पर पुलिस ने किराएदार साहिल खान और दो अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया। आरोपित को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है। जांच में पता लगा कि बरगदवां की युवती से उसका प्रेम संबंध था। वह उसे अपनी पत्नी बनाकर किराए के कमरे में ले आया। बाद में दोनों के संबंधों में खटास आ गई। दो अन्य तक पहुंचने के लिए पुलिस ने उनके परिजनों को हिरासत में लिया है।

मर्डर से थर्राया था इलाका, चाकूबाजी भी हुई

शाहपुर एरिया में पुलिस की कार्रवाई जारी है। बावजूद इसके क्राइम कंट्रोल नहीं हो पा रहा है। लॉकडाउन में बिहार के प्रापर्टी डीलर राकेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में शामिल चार लोगों को पुलिस अरेस्ट कर चुकी है। इसके अलावा चाकूबाजी की घटनाएं सामने आई। चाकूबाजी में एक ही परिवार के तीन लोगों सहित पांच घायल हो गए थे। चाकूबाजी में शामिल आरोपितों को पुलिस अरेस्ट कर चुकी है। लेकिन बुधवार की रात गोली चलने से एक बार फिर से दहशत फैल गइर्।

वर्जन

मकान मालकिन पर गोली दागने वाले आरोपित को हिरासत में लिया गया है। उसने दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। कमरा खाली करने लेकर विवाद में गोली चली थी।

डॉ। सुनील गुप्ता, एसएसपी

Posted By: Inextlive