जापान की जुनको ताबी को कौन नहीं जानता है। जुनको ताबी पहली ऐसी महिला हैं जिन्‍होंने दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट ऐवरेस्ट को फतह किया था। ऐवरेस्ट के अलावा भी उन्‍होंने दुनिया के और 60 पर्वत शिखरों को भी फतह किया था। शायद यही सब वजहें हैं जिससे हाल ही में 77 साल की जुनको के इस दुनिया को अलविदा कहने के बाद भी हमेशा उनके होने का अहसास रहेगा। आइए जानें साहसिक महिला जुनको ताबी के बारे में...

अलविदा कह दिया
एक महिला होकर जापान की जुनको ताबी ने वो कर दिखाया जिसे करना हर किसी के वश की बात नही हैं। जुनको ताबी इधर काफी लंबे से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थीं। ऐसे में बीते शनिवार उन्होंने 77 साल उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। जुनको की मौत की खबर ने उनके चाहने वालो को झकझोर कर रख दिया है। जुनको ताबी ने 19 मई 1975 को पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था। यह वही तरीख थी जब उन्होंने दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर ऐवरेस्ट को फतह किया था।

पुरस्कारों से नवाजा
साल 2003 में एक साक्षात्कार के दौरान उनका कहना था कि हालांकि अब वह और पर्वतों पर नहीं चढ़ना चाहती हैं। जुनको ताबी ने स्कूल के दिनों में ही यह पर्वत चढ़ने का कारनाम दिखाने लगी थीं। उन्होंने करीब 10 साल की उम्र से ही पर्वतों को चढ़ना शुरू कर दिया था। उस वक्त उनके टीचर व पर परिजन सभी उनकी हिम्मत को देखकर हैरान होते थे। जुनको ताबी को उनके साहसिक कदमों की वजह से कई बड़े पुरस्कारों से नवाजा गया था। उन्होंने नेपाल के पर्यटन को बढ़ाने के साथ ही दुनिया कई देशों के पर्यटन का बड़े संख्या में विस्तार करने में अहम भूमिका निभाई थी।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

 

Posted By: Shweta Mishra