RANCHI: झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में रविवार को फ्म् हजार 97म् उम्मीदवारों के भाग्य मतपेटियों में कैद हो गए। इनकी किस्मत का पिटारा म् दिसंबर को खुलेगा। सुबह 7 बजे से दोपहर फ् बजे तक क्8 हजार ब्7ख् पदों के लिए मतदान हुआ। राज्य के सभी ख्ब् जिलों के 78 ब्लॉक के क्भ् हजार भ्ख्ख् पोलिंग बूथों पर वोटर्स ने मतदान किया।

कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मतदान

चुनाव के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। इसमें क्फ्ख् कंपनी अ‌र्द्धसैनिक बलों के अतिरिक्त ख्क् कंपनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स, ब् कंपनी आरएएफ, 7ख् सशस्त्र इको कंपनी, झारखंड जगुआर का ख्भ् एसाल्ट ग्रुप, जिला पुलिस फोर्स के क्8 हजार 8भ्0 जवान और होम गा‌र्ड्स के 9 हजार 99भ् जवानों की तैनाती की गई थी। इन जवानों ने मतदान को भयमुक्त और शांति पूर्वक कराने में अपनी जिम्मेवारी बखूबी निभाई।

पहले चरण में पास हुआ चुनाव आयोग

झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में रविवार को शांतिपूर्ण मतदान से राज्य निर्वाचन आयोग काफी उत्साहित है। चुनाव के लिए आयोग ने जो पुख्ता तैयारियां की थीं, उसी का नतीजा था कि कई नक्सल बाहुल्य पंचायतों में भी भयमुक्त और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुआ। राज्य निर्वाचन आयुक्त शिव बसंत ने इसके लिए सभी मतदान संपन्न कराने वाले कर्मियों, सुरक्षा में तैनात जवानों और मतदातओं को धन्यवाद दिया है।

सीएम ने दी बधाई

झारखंड में पहले चरण का पंचायत चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न होने पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी गांव की जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि झारखंड की ग्रामीण जनता ने गांव सरकार चुनने में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है। इसके लिए वो बधाई की पात्र है। मुख्यमंत्री ने वोटरों के साथ ही मतदान कर्मियों को भी धन्यवाद दिया।

उत्साहित थे वोटर

क्- पांच साल बाद एक बार मौका आया है कि हम अपने गांव के विकास के लिए पंचायत में अच्छे प्रतिनिधियों को चुन सकें। वोट डाल कर अपनी जिम्मेवारी निभाई है।

-शमीम अंसारी

ख्-यह हमारे गांव की सरकार का चुनाव है। इसलिए मैं सुबह से ही उत्साहित थी वोट देने के लिए। मैंने सोच समझकर अच्छे प्रत्याशी को वोट किया है, जो हमारे गांव और पंचायत का विकास कर सके।

नीतू देवी

फ्-वोट देना हमारा अधिकार है और मैंने अपने अधिकार का प्रयोग किया है। यही उम्मीद है कि अच्छे लोग चुनाव जीतकर मुखिया और पंचायत समिति सदस्य बनकर गांव का विकास करेंगे।

मालती देवी

ब्- महिलाएं भी बड़ी संख्या में चुनकर आएं और हमारी पंचायत में हमारी आवाज बनें। इसके लिए मैंने वोट दिया है। साथ ही गांव का भी विकास हो।

सीमा देवी

Posted By: Inextlive