RANCHI: सुखदेवनगर पुलिस ने क्0 अप्रैल को हरमू रोड स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के किशोरगंज ब्रांच में हुई सात लाख म्भ् हजार लूटकांड में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें जलन्धर महतो उर्फ मुनी, ओमप्रकाश वर्मा उर्फ ओम, सोनू कुमार, राम कुमार वर्मा और भोलू वर्मा शामिल हैं। वहीं, लूटकांड का मास्टर माइंड राजू पहले से टाटीसिल्वे में हुई एक हत्या में सरेंडर कर जेल में बंद है। गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि टाटीसिल्वे में हत्या के बाद पैसों के लिए राजू ने बैंक लूट का प्लान किया था। मामले में सुखदेवनगर थाने में मृणालिनी खलखो के बयान पर कांड संख्या क्79/क्7 दर्ज किया गया था।

मुर्गा मैदान से पुलिस ने उठाया

एसएसपी कुलदीप द्विवेदी को गुप्त सूचना मिली थी कि इंडियन ओवरसीज बैंक लूटकांड में शामिल एक अपराधी सुखदेवनगर थाना के मुर्गा मैदान के पास देखा गया है। उन्होंने कोतवाली डीएसपी भोला प्रसाद सिंह व सुखदेवनगर इंस्पेक्टर को सूचना दी। इसके बाद उस अपराधी को वहां से उठाया गया और फिर उसकी निशानदेही पर चार अन्य अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। बुधवार को पुलिस उनलोगों से पूछताछ कर रही थी।

रकम बरामदगी के लिए छापेमारी

पुलिस फिलहाल लूटी गई रकम बरामद करने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। आरोपियों ने बताया कि इन्हीं लोगों ने कांके रोड स्थित बैंक में भी डाका डाला था। गौरतलब हो कि लूटकांड में एक आरोपी ने पहले ही कोर्ट में सरेंडर कर दिया है, जो फिलहाल जेल में है। संभवत: गुरुवार को पूरे मामले का खुलासा पुलिस करेगी।

ये हुए गिरफ्तार (बॉक्स)

जलन्धर महतो उर्फ मुनी,

ओमप्रकाश वर्मा उर्फ ओम

सोनू कुमार

राम कुमार वर्मा

और भोलू वर्मा

Posted By: Inextlive