इस दुनिया में इंसान कब किस चीज का रिकॉर्ड बना दें कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। उदाहरण में अब तक कई ऐसे अनोखे रिकॉर्ड बन चुके हैं जो पूरी दुनिया में चर्चा में भी रहे हैं। सबसे खास बात तो यह है इन अजब-गजब रिकॉर्डों को बनाने वालों की सोच को देखकर लोग हैरान हो गए। अब आप सोच रहे होंगे वो कौन से रिकॉर्ड है। आइए यहां पढ़ें हाल ही के वर्षों में बने ये 5 बड़े रिकॉर्ड...


सबसे लंबी नाक: अमेरिका के 24 वर्षीय निक स्टोबर्ल का नाम भी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में शामिल करा दिया है। इनकी जुबान की लंबाई 10.1 सेमी यानी 3.97 इंच है। यह जुबान से नाक बल्कि कोहनी भी चाटने में चाट लेते हैं। पूरे शरीर पर टैटू: हाल ही मेलबर्न के 75 साल के बुजुर्ग दंपति ने सिर से पांव तक काफी ज्यादा टैटू बनवाने का रिकॉर्ड बनाया है। इनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया गया है। सर्वाधिक टैटू से वरिष्ठ नागरिक बने इस दंपति के शरीर के 93.75 फीसद भाग पर टैटू हैं। दाढ़ी वाली लड़की:
ब्रिटेन की रहने वाली हरनाम का नाम उनकी दाढ़ी मूछों की वजह से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। वह आज दुनिया में ‘दाढ़ी वाली सबसे युवा लडक़ी’ के नाम से पहचानी जाती हैं। आज यह पूरी दुनिया में चर्चित हैं।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Shweta Mishra