स्‍मार्टफोन ने पढ़ाई करने के तरीकों को भी काफी स्‍मार्ट बना दिया है। स्‍मार्ट पढ़ाई करने के लिए आप को किताबों की जरूरत नही है। बिना किताबों के भी अब आप अपनी पढ़ाई को जारी रख सकते हैं। स्‍मार्ट पढ़ाई करने मे टेक्‍नोलाजी आप की पूरी मदद करेगी। नौकरी सर्च करनी हो पढाई करनी हो या गर्लफेंड ढूंढनी हो ऐसी सैकड़ो ऐप्‍लीकेशन मौजूद हैं जो पढ़ाई मे आप की मदद कर सकते हैं। कम्पीटीटिव एग्जाम वाली ऐप्लिकेशन्स को गूगल प्ले स्टोर या एंड्रॉयड मार्केट से फ्री में डाउनलोड कर आप कभी भी पढ़ाई कर सकते है।


ऑफलाइन डिक्शनरी ऐपअंग्रेजी पर पकड़ बनाये बिना आप कोई भी कंपटीशन नहीं जीत सकते हैं। ज्यादातर छात्रों को अंग्रेजी मे समस्या होती है लेकिन अब उन्हे घबराने की जरूरत नहीं है। कई ऐसी ऐप स्मार्टफोन पर मौजूद हैं जिनसे छात्र न सिर्फ अपनी भाषा सुधार सकते हैं बल्कि अंग्रेजी शब्दों का कोष भी बना सकते हैं। इस ऐप की सहायता से आप हिन्दी से इंग्लिश और इंग्लिश से हिन्दी ट्रांसलेशन के लिए कई ऑफलाइन ऐप्लिकेशन मौजूद हैं। ऑक्सफोर्ड और ब्रिटिश डिक्शनरी ऐप भी मौजूद हैं। जहां आप आसानी से अंग्रेजी भाषा पर अपनी पकड़ बना सकते हैं। डेली जीके हिंदी 2015-16


डेली जीके हिंदी ऐप के जरिए दुनियाभर में होने वाली घटनाओं की जानकारी दी जाती है। यह ऐप काफी हद तक किसी न्यूज वेबसाइट की तरह काम करती है। इसमें मनोरंजन, राजनीति, विज्ञान, भूगोल और गणित जैसे कई सवालों के विकल्प मौजूद हैं। डेली जीके हिंदी ऐप के जरिए विश्वभर मे होने वाले घटनाक्रमों की पूरी जानाकरी मिल जाती है। एस ऐप मे आप क्विज भी खेल सकते हैं। किसी विषय में कितनी जानकारी है इस ऐप की मदद से आप यह भी जान सकते हैं।

जीके फॉर आईएएस एसएससी एंड आईबीपीएस एग्जामजीके फॉर आईएएस एसएससी एंड आईबीपीएस एग्जाम ऐप के जरिए इच्छुक छात्र संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं की तैयारी भी शुरु कर सकते हैं। इस ऐप में मॉक टेस्ट, क्वेश्चन बैंक और डेली न्यूज का विकल्प दिया गया है। किस राज्य में क्या चल रहा है उससे जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी इस ऐप पर होती है। इस ऐप के जरिए आप ऑनलाइन भी दोस्तों से सवाल जबाव कर सकते हैं। इस ऐप में हर रोज खबरों को अपडेट किया जाता है। जिससे आप वर्तमान मे चल रही सभी घटनाओं पर नजर रख सकते हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Prabha Punj Mishra