आयुष्‍मान खुराना मल्‍टीटैलेंटेड हैं। वह एक्‍ट‍िंग स‍िंगिंग व एंकर‍िंग हर चीज में एक्‍सपर्ट हैं। 14 सितंबर 1984 को जन्‍में आयुष्‍मान खुराना ने अब तक कई फ‍िल्‍मों में जबदस्‍त एक्‍टिंग की है। आयुष्‍मान एक्‍ट‍िंग के साथ-साथ स‍िंग‍िंग भी काफी अच्‍छी करते हैं। उनके गाए गाने लोगों को बहुत पसंद आते हैं। उनके फैंस का मानना है क‍ि उनकी आवाज में एक जादू सा है। ऐसे में आइए आज उनके बर्थडे पर सुने उनके गाए ये 5 गाने...

पानी दा रंग...:
आयुष्मान फिल्म विक्की डोनर में 'पानी दा रंग...' गाना गा चुके हैं। इसमें इन्होंने यामी गौतम और जॉन अब्राहम के साथ अभिनय भी किया था।

 


तू ही तू...:
आयुष्मान ने नौटंकी साला फिल्म में 'तू ही तू...' गाना गाया था। इसमें पूजा साल्वी, कुणाल राय कपूर और एवलिन शर्मा के साथ काम किया था।

 


साडी गली आजा...:
नौटंकी साला में आयुष्मान ने एक और गाना 'साडी गली आजा...' को अपनी आवाज दी थी। उनके इस गाने का एक रिमिक्स भी बना था।

 


ओ हीरिए...:
एक्टर व सिंगर आयुष्मान खुराना ने एक और शानदार गाना गाया। उनका गाया गाना हो हीरिए...भी काफी पॉपुलर हुआ।

 


ख्वामखां...:

आयुष्मान ने मोहित चड्ढा की फिल्म बेवकूफियां में 'ख्वामखां...'गाने को अपनी आवाज दी। इसमें आयुष्मान के साथ सोनम कपूर भी थीं।

 

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Shweta Mishra