साल 2019 में बाॅलीवुड में रिमेक्स की धूम रही। इस साल फिल्म निर्देशकों ने नई कहानी के बजाए पुरानी फिल्मों के कंटेट को नए फ्लेवर के साथ पर्दे पर उतारा। यही वजह है कबीर सिंह से लेकर बदला तक कई रिमेक्स फिल्में चर्चा में रही।


कानपुर (फीचर डेस्क)। साल 2019 में कई ऐसी मूवीज रिलीज हुईं जिन्होंने ऑडियंस को भरपूर एंटरटेनमेंट दिया और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। इस दौरान वे मूवीज भी आईं जो या तो दूसरी लैंग्वेजेस में बनी फिल्मों का हिंदी रीमेक थीं या किसी पुरानी हिंदी मूवी का नया वर्जन थीं। आइए डालते हैं ऐसे ही कुछ मूवीज पर एक नजर।।।पति पत्नी और वोकार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म पति पत्नी और वो इसी महीने 6 दिसंबर को रिलीज हुई और इसने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा परफॉर्म भी किया। यह 1978 में आई बीआर चोपड़ा की फिल्म पति पत्नी और वो की रीमेक थी, जिसमें संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता कौर लीड रोल्स में थे।कबीर सिंह


शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह इस साल 21 जून को रिलीज हुई थी। यह फिल्म 2017 में आई विजय देवराकोंडा स्टारर तेलुगू मूवी अर्जुन रेड्डी का रीमेक थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड्स बनाए। जहां कुछ लोगों को यह बहुत पसंद आई वहीं कुछ ने इसके कंटेंट को लेकर इसे क्रिटिसाइज भी किया।भारत

सलमान खान, कटरीना कैफ और दिशा पाटनी स्टारर यह मूवी 5 जून को रिलीज हुई थी। यह एक कोरियन फिल्म ओड टू माय फादर की हिंदी रीमेक थी। ओड टू माय फादर साल 2014 में आई थी, जिसे इंग्लिश, जर्मन और वियतनामी लैंग्वेज में भी रिलीज किया गया था। भारत को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पांस मिला था।प्रस्थानमसंजय दत्त, अली फजल, अमायरा दस्तूर और सत्यजीत दूबे स्टारर यह मूवी 19 सितंबर को रिलीज हुई थी। यह इसी नाम से बनी तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक थी। तमिल फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी। इसमें मनीषा कोइराला, जैकी श्रॉक और चंकी पांडे भी अहम रोल में नजर आए। हालांकि, यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी।बदलामेगास्टार अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर यह फिल्म एक स्पैनिश मूवी द इनविजिबल गेस्ट का हिंदी रीमेक थी। इस फिल्म के हर सीन को द इनविजिबल गेस्ट से ही लिया गया था। मूवी में इन दोनों स्टार्स की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया और इसने अच्छी कमाई भी की। यह मूवी 8 मार्च को बड़े पर्दे पर आई थी।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari