मुंबई की बार‍िश काफी फेमस हैं। खास बात तो यह है क‍ि यह कभी आफत तो कभी राहत बनकर आती हैं। कई बार जहां लोग इससे परशान होते हैं वहीं इसमें मस्‍ती भी करते देखे जाते हैं। इसका एक बड़ा उदाहरण बॉलीवुड फ‍िल्‍मों में देखने को म‍िलता है। ज‍िनमें मुंबई की बार‍िश अलग-अलग तरीकों से द‍िखाई गई हैं। ज‍िन्‍हें दर्शको ने काफी पसंद भी क‍िया है। ये हैं वो 5 फ‍िल्‍में...

तुम मिले:
2009 में तुम मिले फिल्म में मुंबई में जुलाई 2005 में बादल फटने का वो दौर दिखाया गया है। इस दौरान बारिश में फंसे लोगों के मशक्कत के साथ निकलने तक की कहानी बयां हुई हैं। इसमें एक्टर इमरान हाशमी और सोहा अली ने काम किया है।


लाइफ इन ए मेट्रो:
अनुराग बसु ने साल 2007 में 'लाइफ इन ए मेट्रो' फिल्म का निर्माण किया था। इसमें मुंबई में रहने वालों की स्टोरी है। इसमें मुंबई की बारिश को खास जगह दी गई है। इसमें यह दिखाने की कोशिश की गई है कि बारिश के समय यहां पर रिश्तों को एक नया रूप मिलता है।  

चांदनी:
बॉलीवुड फिल्म चांदनी 1989 में रिलीज हुई थी। इस हिट फिल्म में कई जगह पर अलग-अलग स्वरूप में मुंबई की बारिश को दिखाया गया है। इस फिल्म में श्रीदेवी, ऋषि कपूर और विनोद खन्ना ने काम किया है।

श्रीसंत की फिल्म का ट्रेलर रिलीज, ये क्रिकेटर्स भी बॉलीवुड में अजमा चुके हैं किस्मत
Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Shweta Mishra