भारत और इंग्‍लैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज के लिए इंग्‍लिश खिलाड़ी जो रूट टीम का हिस्‍सा नहीं होंगे। बताया जाता है कि रूट अपनी गर्लफ्रेंड केरी कोटरेल के साथ समय बिताएंगे जोक बहुत जल्‍द रूट के बच्‍चे की मां बनने वाली हैं। वैसे रूट अकेले ऐसे क्रिकेटर नहीं हैं जो शादी से पहले ही बाप बन गए। उनके साथ इस लिस्‍ट में कई दिग्‍गज हैं। आइए देखें वो नाम....



2. क्रिस गेल :
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल भी बिना शादी के बाप बन गए हैं। इस साल आईपीएल के दौरान उनकी गर्लफ्रेंड नताशा बैरिज ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम गेल ने ब्लश रखा। दुनिया के सबसे विवादित क्रिकेटरों में शुमार गेल ने सोशल मीडिया पर तस्वीर जारी कर इस बार में जानकारी दी। गेल और नताशा ने अभी तक शादी नहीं की है।
ये रन आउट देख कर अपनी हंसी नहीं रोक पायेंगे आप

4. विवियन रिचर्ड्स :
1980 के भारत दौरे पर आए रिचर्ड्स की मुलाकात भारत की मशहूर अदाकारा नीना गुप्ता से हुई। दोनों का अफेयर काफी टाइम तक चला और दोनों लिव इन में भी रहे। 1989 में नीना ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम मसाबा है। विवियर रिचर्ड्स की शादी मरियम से हो चुकी थी और उनके दो बच्चे भी हैं।

5. इमरान खान :
पाकिस्तान को विश्व कप जितवाने वाले कप्तान इमरान खान भी इस सूची में शामिल हैं। इमरान का संबंध सीता व्हाइट से था। सीता और इमरान के संबंध 1987-88 में शुरू हुए और 1991 दोनों करीब आए। सीता ने जून 1992 में बच्ची को जन्म दिया, जिसका नाम ताइरियन है। हालांकि इमरान ने पहले बच्ची को अपना नाम नहीं दिया, मगर सीता की मौत और DNA टेस्ट में पुष्टि के बाद उन्होंने ताइरियन को अपना लिया।
ये हैं भारतीय क्रिकेट में प्रसिद्ध पिता पुत्र की जोड़ियां

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari