राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जीवन यात्रा और व‍िचारों के बारे में हर भारतीय को जानना जरूरी है। शायद इसील‍िए महात्मा गांधी का जीवन स‍िर्फ क‍िताबों में ही नहीं बल्‍कि‍ बॉलीवुड फ‍िल्‍मों में भी अक्‍सर द‍िखाई देता है। फि‍ल्‍मों के माध्‍यम से भी उनके व‍िचार लोगों तक पहुंच रहे हैं। आइए 2 अक्‍टूबर को उनकी 148वीं जयंती पर देखें गांधी जी पर बनी बॉलीवुड की ये 5 फ‍िल्‍में जो बताती हैं गांधीगिरी के बारे में...


गांधी माई फादर:यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी। फिल्म गांधी माई फादर महात्मा गांधी और उनके बड़े बेटे हरिलाल के रिश्तों पर बनी थी। फिरोज अब्बास मस्तान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में गांधीजी के जीवन के दुखद स्िथतियों को दिखाया गया है। इसमें महात्मा गांधी का किरदार दर्शन जरीवाला ने निभाया। इस फिल्म को दर्शकों ने हाथों हाथ लिया था। इसे राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। मैंने गांधी को नहीं मारा: साल 2005 में बनी फिल्म मैंने गांधी को नहीं मारा को फिल्म मेकर जहनु बरूआ ने बनाया। फिल्म में एक ऐसे इंसान की मन:स्थिति को विशेष रूप से दर्शाया गया जिसे यह महसूस होता है कि कि उसने गांधीजी को मारा है। फिल्म में अनुपम खेर, उर्मिला मातोंडकर, बोमन ईरानी, प्रेम चोपड़ा, वहीदा रहमान, प्रवीन दबस, रजत कपूर, सुधीर जोशी, राजू खेर आदि कलाकार रहे।


द मेकिंग ऑफ गांधी:

गांधी जी पर बनी फिल्मों में द मेकिंग ऑफ गांधी का नाम न लेना बेमानी होगी। फिल्म द मेकिंग ऑफ गांधी 1996 में बनी थी। इस फिल्म को फिल्म मेकर श्याम बेनेगल ने बनाया था। इस फिल्म में रजत कपूर ने गांधी का किरदार बखूबी निभाया। वहीं पल्लवी जोशी ने भी काफी शानदार अभिनय किया है। इसमें गांधी के महात्मा बनने के सफर को अच्छे से दिखाया गया है।

इन 5 बुजुर्गों को सलाम, जिनके आगे फेल हैं नौजवानBollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Shweta Mishra