टीम इंडिया के खिलाड़ी अमित मिश्रा को बंगलुरु में गिरफ्तार कर लिया गया है। मिश्रा के ऊपर एक महिला के साथ मारपीट का आरोप लगा है। पुलिस ने उन्‍हें गिरफ्तार करने के बाद करीब 3 घंटे तक पूछताछ की। वैसे अमित पहले ऐसे क्रिकेटर नहीं है जो पुलिस के हत्‍थे चढ़े। इससे पहले कई क्रिकेटर्स गिरफ्तार हो चुके हैं। देखें एक लिस्‍ट...


(1) Amit Mishra :- बताते चलें कि बीते दिनों उनके खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज हुआ था। इसके चलते बेंगलुरु पुलिस ने अमित मिश्रा को इस मामले में समन भी भेजा था। इसके बाद उन्हें सात दिन के अंदर पेश होने को कहा गया था। बीच में इनके इस मामले में एक नया मोड़ भी आ गया था। उस समय खबर थी कि उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली महिला ने खुद ही अपनी शिकायत वापस लेने का फैसला कर लिया था। इसके लिए वह पुलिस स्टेशन भी गई थी, लेकिन पुलिस ने अमित के आने का इंतजार करने को कहा। महिला का कहना था कि यह मामला वह किसी दबाव में नहीं बल्िक आपसी सहमति से वापस ले रही थीं।  (3) Ankeet Chavan :-
राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल-6 काफी बुरा रहा। टीम के मुख्य गेंदबाज श्रीसंत को फिक्सिंग कांड में फंसे ही थे। कि पुलिस ने एक और खिलाड़ी अंकित चव्हाण को गिरफ्तार कर लिया। 16 मई को दिल्ली पुलिस ने 16 सटोरियों के साथ इन खिलाड़ियों को अरेस्ट किया था। इन पर 420 और 120बी के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया था।image credit : outlookindia


(5) Maninder Singh :-

फॉर्मर खिलाड़ी मनिंदर सिंह भी पुलिस के घेरे में फंस चुके हैं। साल 2007 में दिल्ली पुलिस ने उन्हें कोकीन बेचने के आरोप में अरेस्ट किया था। बताया गया कि क्रिकेटर से कमेंटेटर बने मनिदंर सिंह रेगुलर कोकीन लेते हैं। यही नहीं उन्हें तिहाड़ जेल में भी रहना पड़ा था। बाद में कीर्ति आजाद ने उनकी बेल करवाई। inextlive from Spark-Bites Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari