26 नवंबर 2008 मुंबई के ल‍िए एक काली रात साब‍ित हुई थी। यहां समुद्री तट से दस पाकिस्तानी आतंकी हमले की न‍ियत से ताज होटल पहुंचे थे। करीब 60 घंटे चले इस खूनी खेल में 166 लोगों की मौत और घायलों की चीख पुकार से मुंबई कराह उठी थी। इस दौरान 9 आतक‍ियों की मौके पर मौत और ज‍िंदा पकड़े गए कसाब को फांसी दी गई थी। हालांक‍ि इस पूरे हमले की साज‍िस करने वाले 3 बड़े चेहरे अभी भी भारत की गिरफ्त से बाहर हैं। भारत की मोस्‍ट वांटेड ल‍िस्‍ट में ये 5 चेहरे...


हाफिज सईद: आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा और जमात उद दावा का संस्थापक हाफिज सईद भारत का मोस्टवांटेड शख्स है। इन दिनों वह पाकिस्तान के लाहौर में रह रहा है। हाफिज पर मुंबई के 26/11 हमले में शामिल होने का आरोप है। इसके अलावा 2001 में संसद पर हुए हमले में भी उसकी भूमिका है। 26/11 हमले के बाद से ही भारत पाकिस्तान से उसकी मांग कर रहा है लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। हाफिज की मांग अमेरिका भी कर रहा है।  डेविड हेडली


26/11 की साज़िश रचने वालों में एक नाम डेविड हेडली है। यह पाकिस्तानी मूल का अमेरिकी आतंकी है। यह पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा के अंडरकवर एजेंट के तौर पर सक्रिय था। हेडली ने मुंबई हमले के लिए पाकिस्तान में लश्कर के ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लिया। इसके बाद सितंबर 2006 से जुलाई 2008 के बीच पांच बार भारत आया। हमले की ठिकानों की तस्वीरें लीं और पाकिस्तान जाकर चर्चा की। इसके बाद हमला हुआ था। छोटा शकील

छोटा शकील डी कंपनी के सरगना दाऊद इब्राहिम का दाहिना हाथ माना जाता है। यह दाऊद के हर छोटे बड़े अपराध में साथ देता है। 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट का मुख्य आरोपी माना जाता है। इसके अलावा भारत में छोटा शकील धमकी देने, फिरौती वसूलने और मर्डर के केस में वांटेड है।भारत में होने वाले डी कंपनी के सारे ऑपरेशंस को यही हैंडल करता है। ऐसे में भारत इसकी भी तलाश कर रहा है लेकिन अभी सफलता नहीं मिली है।

Posted By: Shweta Mishra