RANCHI : झारखंड के हॉकी प्रेमियों के लिए गुरुवार का दिन दोहरी खुशी लेकर आई। एक तरफ हॉकी इंडिया लीग के फाइनल समेत पांच मैचेज की मेजबानी रांची को सौंपी गई है, वहीं रांची राइनोज की टीम एचआईएल के तीसरे सीजन में भी बनी रहेगी। ख्ब् अक्टूबर को राइनोज टीम की फिर से लांचिंग होगी। गुरुवार को हॉकी झारखंड के नए प्रेसिडेंट भोलानाथ सिंह ने यह जानकारी दी। इस मौके पर इंटरनेशनल हॉकी प्लेयर असुंता लकड़ा, शशिकांत प्रसाद, विजयशंकर सिंह और रजनीश मौजूद थे।

ख्ख् जनवरी से आगाज

हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के थर्ड सीजन का आगाज अगले साल ख्ख् जनवरी को होगा। ख्ख् फरवरी तक चलनेवाले लीग के मैचेज देश के अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। इस सिलसिले में रांची में फाइनल समेत पांच मैच खेले जाएंगे। एचआईएल को लेकर एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम, मोरहाबादी की बुकिंग कर ली गई है। रांची में एचआईएल के मैचेज के सफल आयोजन के लिए हॉकी झारखंड ने तैयारियां शुरू कर दी है।

फिर से लांच होगी राइनोज टीम

रांची राइनोज ने कुछ दिनों पहले हॉकी इंडिया लीग से अलग होने की घोषणा की थी, पर अब वह लीग की टीम बनी रहेगी। हॉकी झारखंड के नवनियुक्त प्रेसिडेंट भोलानाथ सिंह ने बताया कि रांची राइनोज कहीं नहीं गई है। राइनोज की टीम को फिर से लांच करने की तैयारी चल रही है। ख्ब् अक्टूबर को यह टीम री-लांच होगी। सिर्फ इस टीम के फ्रेंचाइजी बदल गए हैं। हालांकि, राइनोज की फ्रेंचाइजी किसने ली है, यह सार्वजनिक नहीं हुआ है।

दूसरी टीमों में भी होंगे झारखंड के प्लेयर्स

हॉकी झारखंड के प्रेसिडेंट भोलानाथ सिंह ने कहा कि एचआईएल में रांची राइनोज के अलावा दूसरी टीमों में भी झारखंड के प्लेयर्स होंगे। इसके अलावा रांची में खेले जानेवाले मैचेज में लोकल प्लेयर्स का खेल दर्शकों को देखने को मिलेगा। हॉकी इंडिया लीग से यहां के प्लेयर्स को अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा।

Posted By: Inextlive