29 जुलाई 1904 को जन्‍मे फ्रेंच मां और हिंदुस्‍तानी पारसी पिता की दूसरी संतान थे जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा जिन्‍हें लोग जेआरडी टाटा के नाम से जानते हैं। वैसे तो JRD एक बिजनेसमैन थे लेकिन उन्‍हें एक अविष्‍कारक भी कहा जाए तो गलत नहीं होगा। कई ऐसी चीजें हैं जिन्‍हें उन्‍होंने ही इन्‍वेंट किया। आइये हम आपको बताते हैं JRD के पांच अविष्‍कार जो उनके बिना मुमकिन ही नहीं थे।

भारत की पहली कामर्शियल एयर लाइंस एयर इंडिया
जी हां भारत को पहली व्यवसायिक वायु सेवा एयर इंडिया को लाने वाले JRD यानि जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा ही थे। 1932 में एयरमेल लेकर एयर इंडिया ने मुंबई से कराची के लिए पहली उड़ान भरी जो बाद में वर्तमान चेन्नई जो उस समय मद्रास कहा जाता था से जोड़ी गयी। आज भारत की सार्वजनिक क्षेत्र की वायु सेवा बन चुकी एयर इंडिया देश में 48 हवाई अड्डों से उड़ान भरती है। टाटा को भारतीय उड्डयन का जनक भी कहा जा सकता है।

टाटा मैमोरियल एशिया का पहला कैंसर अस्पताल
जेआरडी टाटा ने ही टाटा मैमोरियल सेंटर ऑफ कैंसर रिसर्च एंड ट्रीटमेंट की स्थापना की। ये एशिया में सर्वाधिक सुविधाओं वाला पहला कैंसर हास्पिटल था। टाटा मैमोरियल में किस स्तर की सुविधायें उपलब्ध है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अस्पताल का अपने मरीजों को स्वस्थ करने का आंकड़ा 99 प्रतिशत का है।

टाइटन इंगेज सबसे पतली रिस्टवॉच
हालाकि तमाम दूसरी चीजों की तरह रिस्टवॉच र्निमाताओं टाटा का नंबर पहला नहीं बल्कि आल्विन और एचएमटी के बाद तीसरा है। इसके बावजूद उन्होंने सबसे पतली वाटर रेजिस्टेंट घड़ी जरूर बनायी है। टाइटन इंगेज नाम की इस हाथ घड़ी डायल महज 1.15 mm का है, जो केस के साथ 3.5 mm का हो जाता है।

लक्मे भारत का पहला कॉस्मेटिक ब्रांड
1952 में जेआरडी टाटा ने ही भारत के पहले कॉस्मेटिक ब्रांड लक्मे की शुरूआत की थी। इसके पीछे बड़ी मजेदार कहानी दिपी है। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की ख्वाहिश पर टाटा ने इसे शुरू करने का फैसला किया था और इसका नाम फ्रेंच में रखा गया पर उसका भी इंडियन कनेक्शन है। दरसल लक्मे नाम एक प्रसिद्ध फ्रेंच ऑपेरा कलाकार के नाम पर रखा गया जिसका हिंदी अर्थ है लक्ष्मी जो धन संपत्ति की भारतीय देवी हैं।

टाटा नैनो सबसे सस्ती कार
सबसे सस्ती कार के रूप में प्रचारित टाटा नैनो जेआडी टाटा की दूर दृष्टि का ही परिणाम थी। TELCO कंपनी जिसे हम टाटा माटर्स के नाम से जानते हैं, की स्थापना जहांगीर टाटा ने ही की थी और इसी कंपनी ने नैनो कार का र्निमाण किया है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Molly Seth