JAMSHEDPUR:

शहर में रामनवमी पर विधि व्यवस्था नियंत्रण को लेकर शनिवार को पुलिस-प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। इसमें रैफ, रैप, क्यूआरटी, सिटी पेट्रोलिंग के जवान और जिला पुलिस बल के जवान शामिल हुए। फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसएसपी अनूप बिरथरे और सिटी एसपी प्रभात कुमार कर रहे थे।

शुरुआत साकची से हुई

साकची सीसीआर परिसर से दोपहर साढ़े तीन बजे फ्लैग मार्च निकला। मार्च साकची गोलचक्कर, पुराना कोर्ट मोड, मानगो बस स्टैंड, मानगो चौक, ओल्ड पुरुलिया रोड, चेपा पुल, मानगो थाना, मानगो चौक, डिमना चौक, मुंशी मुहल्ला, मानगो, बस स्टैड, साकची गोलचक्कर वापस होते हुए गोलमुरी आरडी टाटा गोलचक्कर, गोलमुरी चौक, टिनप्लेट चौक से टेल्को लेबर ब्यूरो चौक, खडंगाझार मार्केट, नीलडीह गोलचक्कर होते हुए बर्मामाइंस, रेलवे स्टेशन से परसुडीह, गोलपहाड़ी, मकदमपुर, प्रमथनगर, करनडीह होते स्टेशन रोड प्रदीप मिश्रा चौक, बिष्टुपुर वोल्टास गोलचक्कर, होटल रमाड़ा, रानीकुदर, शास्त्रीनगर, रंकिणी मंदिर, कदमा बाजार, उलियान, निर्मल महतो स्टेडियम, सोनारी कागलनगर, राम मंदिर होते हुए साई मंदिर, सर्किट हाउस गोलचक्कर, लिंक रोड, धतकीडीह, बागे जमशेदपुर चौक से वापस साकची सीसीआर परिसर पहुंचा। फ्लैग मार्च में सायरन बजाते हुए काफिला चल रहा था।

Posted By: Inextlive