देश के कई हिस्सों में बारिश जारी रहने के बीच गुजरात में सात हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वहीं असम में बाढ़ की स्थिति में कुछ सुधार हुआ है। पश्चिम बंगाल उत्तर प्रदेश राजस्थान हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में भारी बारिश हुई।


बारिश से आधा हिंदुस्तान परेशान इस समय बारिश से असम, ओडिशा, मणिपुर, सिक्किम, बंगाल, गुजरात, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और आन्ध्र प्रदेश बुरी तरह परेशान है। गुजरात और असम में स्थिति ज्यादा खराब है। इसके अलावा ओडिशा समेत अन्य राज्यों में भी ज्यादा बारिश लोगों के लिए मुश्किल का सबब बनी हुई है। गुजरात - भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालातगुजरात के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटो के दौरान मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है। लगातार बारिश की वजह से लोगों के घरों में पानी घुस गया है। कई इलाकों में अगले आदेश तक स्कूल और कॉलेज बंद करने पड़े हैं। दिल्ली, यूपी-बिहार बेहाल - कई स्थानों पर हल्की बारिश


राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद नमी का स्तर 65 से 97 परसेंट के बीच रहा। लेकिन रूक-रूक कर हो रही बारिश में लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। वहीं, बिहार में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। उधर, यूपी के कई स्थानों में बारिश हो रही है। संडे को लखनऊ में 6.7 मिमी बारिश दर्ज की गई।हिमाचल प्रदेश - रास्ते पर टूटकर गिरा पहाड़

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भी सामान्य से भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। इसके कारण जगह जगह डंगों और चट्टानों का गिरना जारी है। मंडी जिले में हनोजी माता मंदिर के पास पहाड़ से मलबा गिरने से एनएच-21 अवरुद्ध हो गया।

National News inextlive from India News Desk

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari