इंडोनेशिया में एक बार फिर बाढ़ और भूस्खलन से लोगों का जीवन तबाह हो गया है। इस आपदा से छह लोगों की मौत हो गई है जबकि सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं।


जकार्ता (एपी)। इंडोनेशिया में एक बार फिर भारी बाढ़ और भूस्खलन ने लोगों का जीवन बर्बाद कर दिया है। इंडोनेशिया में एक अधिकारी ने बताया कि मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और लैंडस्लाइड से छह लोगों की मौत हो गई है और पश्चिमी जिला गोवा में सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं। दक्षिण सुमात्रा में स्थित गोवा जिले के प्रमुख अदनान पुरिच्टा इचसन ने बुधवार को बताया कि मृतकों में दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी मौत डूबने से हुई। उन्होंने कहा कि मंगलवार को देर रात आई बाढ़ के बाद बचावकर्मी लोगों को बचाकर एक सरकारी कार्यालय और मस्जिदों में रख रहे हैं। फिलहाल, अधिकारियों द्वारा घायलों की कोई जानकारी दी गई है।  आये दिन होती है भारी बारिश
बता दें कि इंडोनेशिया में खराब मौसम के कारण आये दिन भारी बारिश होती है, जिसके बाद यहां भूस्खलन की संभावनाएं अक्सर बढ़ जाती हैं। इंडोनेशिया के जावा और सुमात्रा द्वीप पर 22 दिसंबर की रात अनाक क्रैकाटोआ ज्वालामुखी फटने के बाद भारी सुनामी आ गई थी। इस आपदा से 430 लोगों की जान चली गई, जबकि 1400 से अधिक लोग घायल हुए थे। अधिकारियों ने उस समय बताया था कि जावा और सुमात्रा में सुनामी के लहरों ने कई घरों को तबाह कर दिया, जिसके चलते हजारों लोग बेघर हो गए थे।

इंडोनेशिया में सुनामी से अब तक 281 लोगों की मौत और करीब 1000 घायल, फिर से चेतावनी जारी

Posted By: Mukul Kumar