फिरोजोबाद। शहर के ओवरब्रिज को सजाने संवारने का जिम्मा नगर निगम ने ले लिया है। शीघ्र ही नए में कलेवर दिखाई देगा। पुल की सुंदरता के लिए डिवाइडर पर फूल वाले पौधेयुक्त गमले लगाए जाएंगे। शुक्रवार को इसका शुभारंभ हो गया।

नगर निगम ने लिया जिम्मा

नगर आयुक्त विजय कुमार ने ओवरब्रिज पर गमले लगाने की योजना एक माह पूर्व तैयार कर ली थी। शुक्रवार को नगर निगम के निर्माण विभाग द्वारा ओबरब्रिज पर 100 से अधिक सीमेंट के गमले लगाने का काम शुरू कर दिया है। गमले लगाने के बाद इसमें उपजाऊ मिट्टी डालते हुए फूल वाले पौधे लगाए जाएंगे। पौधो की देखभाल का जिम्मा निर्माण विभाग के कर्मियों को सौंपा जाएगा। पौधों की सुरक्षा में ट्री-गार्ड लगेंगे। पौधों के बाद पुल पर नगर निगम सौंदर्यीकरण की दिशा में कुछ और कदम उठा सकता है। नगर आयुक्त ने बताया कि ओवरब्रिज के बाद पुल के नीचे भी सौंदर्यीकरण को लेकर योजना बनाई जा सकती है।

Posted By: Inextlive