यूके बेस्ड मोबाइल डिवाइस मेकर फ्लाई मोबाइल्स ने खुद को इंडिया में एक बार फिर से लॉन्च किया है. कंपनी की ओर से ये री-लॉन्चिंग तीन नये बजट स्मार्टफोन्स के जरिए की गई है. ये स्मार्टफोन हैं Qik+ Wik और Snap. ये तीनों डिवाइस खासतौर पर स्नैपडील की साइट पर ही ऑनलाइन खरीदे जा सकेंगे.
By: Ruchi D Sharma
Updated Date: Wed, 25 Feb 2015 05:01 PM (IST)
क्या है तीनों फोन की कीमतें
इनमें से Fly Qik+ 6,999 रुपये, Wik 5,999 रुपये और Snap फोन 2,999 रुपये में उपलब्ध होगा. ये तीनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड के 4.4 किटकैट ओएस पर रन करेंगे. इसके अलावा जल्द ही Fly की ओर से इसपर लॉलीपॉप (एंड्रॉयड 5.0) ओएस को भी अपडेट करने की सुविधा मिलेगी.
Fly Qik+ की खासियत
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Fly Qik+ पर आपको 5 इंच का HD (720x1280 pixels) IPS OGS डिस्पले मिलेगा. फोन को पावर देगा 1.7 GHz मीडिया टेक ऑक्टाकोर प्रोसेसर. मैमोरी के नाम पर इसपर मिल रही है आपको 1 GB की रैम. इसके साथ्ा ही फोन पर है 8 GB की इंटरनल स्टोरेज क्षमता, जिसको आप 32 GB तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा भी सकते हैं. फोटो क्लिक करने के लिए इसपर मिलेगा 13 MP का रियर कैमरा फ्लैश के साथ और सेल्फी के लिए है 5 MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा. इस डुअल सिम फोन का पावर देगी 2200 mAh की बैट्री. फोन पर कनेक्टिविटी के लिए 2G, 3G, GPS, Wi-Fi और ब्लूटूथ सपोर्ट करेगा.
एक नजर स्पेसिफिकेशंस पर
Model | Fly Qik+ | Wik |
Sim |
Dual SIM | Dual SIM |
Display | 5 Inch HD Touch Screen Display | 4.5 inch FWVGA IPS (854x480p) display |
Memory | 1 GB RAM, 8 GB internal memory expandable |
|
| |
Connectivity | WiFi, Bluetooth, USB | - |
Camera | 13 MP Rear Camera With LED Flash, 5MP Front Facing Camera | 8MP rear camera, 5 megapixel front camera |
OS | Android 4.4 | - |
CPU | 1.7 GHz MT6592 Octa Core Processor | - |
GPU | - | - |
Battery | 2200 mAh battery | 2000mAh battery |
Price | 6,999/- | 5,999/- |
Fly Snap में क्या है खास
Fly Snap स्मार्टफोन पर 4 इंच WVGA (480x800p) IPS का डिस्प्ले दिया गया है. फोन को पावर देगा 1.3GHz क्वाडकोर प्रोसेसर. मैमोरी के लिए इसपर दी गई है 512 MB की रैम, साथ में है 4GB का इंटरनल स्टोरेज और माइक्रोएसडी कार्ड की सुविधा. फोन पर है 5MP का रियर कैमरा फ्लैश्ा के साथ. सेल्फी के लिए है 2MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा. इस डुअल सिम फोन पर सपोर्ट करती है 3G कनेक्टिविटी और फोन को पावर देगी 1500mAh की बैट्री.
एक नजर स्पेसिफिकेशंस पर
Model | Snap |
Sim | Dual SIM |
Display | 4-inch WVGA (480x800p) IPS |
Memory | 512MB RAM, 4GB Internal Storage, expandable via MicroSD Card |
|
|
Connectivity | Wi-Fi 802.11 b/g/n, Bluetooth, MicroUSB, A-GPS |
Camera | 2MP Front / 5MP Rear Camera with LED Flash |
OS | Android 4.4 KitKat OS |
CPU | 1.3GHz quad core processor |
GPU | - |
Battery | 1500mAh battery |
Price | 2,999/- |
Hindi News from
Technology News Desk
Posted By: Ruchi D Sharma