-चार माह गुजर जाने के बाद भी नहीं बना नाला

-गंदगी का अंबार लगा है

-नगर निगम की लापरवाही कहें या विधायक की मनमानी?

PATAN : इसे विधायक की मनमानी कहें या नगर निगम की लापरवाही? एग्जीबिशन रोड में बाढ़ जैसा माहौल बना है। वार्ड ख्8 का यह हाल ऐसा इसलिए हुआ है कि ब् माह गुजर जाने के बाद भी नाला का निर्माण नहीं हो पाया है। मालूम हो की एग्जीबिशन रोड से मुर्गी बगीचा नाले का निमार्ण विधायक के द्वारा संपन्न कर दिया गया। नेता जी ने अपने नाम का बोर्ड भी लगा दिया। मगर ये भूल गए की नाला निर्माण भी करवाना है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस नाले की नींव क्भ् जून ख्0क्भ् को रखी गई। विधायक द्वारा क्भ् जुलाई ख्0क्भ् को एक बोर्ड लगा दिया और कार्य पूरा हो गया मगर हकीकत सबके सामने है।

मुख्य वजह

एग्जिबिशन रोड स्थित बाटा शोरूम सहित आस-पास के सभी अपार्टमेंट का पानी मुर्गी बगीचा होते हुए निकलती है। नाला निर्माण नहीं होने के चलते मुर्गी बगीचा के स्थानीय लोगों ने उस नाला को जाम कर दिया। जिस वजह से मुख्य मार्ग एग्जीबिशन रोड पर नाले का पानी भर गया है। नतीजा, पटना जंक्शन जाने वाले यात्रियों को नाले के गंदे पानी से हो कर गुजरना परता है।

हर दिन मरते हैं

मुर्गी बगीचा में रहने वाले लोगों का कहना है की नगर निगम पार्षद और विधायक की मनमानी ने मरने पर मजबूर कर दिया है। हर दिन हम लोग मरते हैं। यह समस्या एक दिन की नहीं है, यह तो बढ़ती ही जा रही है।

कुड़े का अंबार।

घरों के सामने खाली जमीन पर कूड़े का अम्बार लगा हुआ है। इससे निकलने वाली दुर्गध ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। जल जमाव के कारण मच्छरों का आतंक बढ़ते ही जा रहा है। जो बीमारियों को निमंत्रण दे रहा है। इस समस्या को लेकर मुर्गी बगीचा के लोगों ने कई बार वार्ड पार्षद पप्पू यादव से बात की, मगर इसे नजर अंदाज कर दिया गया।

नाले का पानी रोड पर आने से काफी परेशानी हो रही है। रोड में बोर्ड तो लगा दिया मगर नाला निर्माण अभी तक नहीं किया गया। इस समस्या का समाधान नहीं किया तो हम लोग आंदोलन करेंगे।

सुरेश कुमार, स्थानीय निवासी

नाले का पानी हम लोगों के घर तक आ पहुंचा है। अब घर में रहना भी कठिन हो गया है। लेकिन जाएं भी कहां जाएं।

विष्णु कुमार, स्थानीय निवासी

इस समस्या की तरफ किसी अधिकारी, विधायक, पार्षद का ध्यान नहीं जा रहा है। इस समस्या का निदान नहीं हुआ तो सड़क जाम कर आंदोलन करेंगे।

जावेद कुमार, स्थानीय निवासी

Posted By: Inextlive