एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय इलाहाबाद में छात्र परिषद का गठन

ALLAHABAD: सदनलाल सांवलदास खन्ना महिला महाविद्यालय में छात्र परिषद गठन के लिये हुये चुनाव का परिणाम घोषित किया गया है। कॉलेज में 12 सितम्बर को छात्र परिषद के विभिन्न पदों के लिए चुनाव हुआ था। गुरुवार को वोटों की गिनती कर परिणामों की घोषणा की गई। प्रिंसिपल डॉ। लालिमा सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए, डॉ। रीता चौहान ने उपाध्यक्ष पद के लिए, डॉ। नीरजा सचदेवा ने संयुक्त सचिव पद के लिए तथा कृष्णा बनर्जी ने सचिव पद के लिए निर्वाचित नामों की घोषणा की।

अध्यक्ष को 404, उपाध्यक्ष 183 मत

अध्यक्ष पद के लिए कायनात फात्मा, आयशा मदानी, हना हाशमी, अंकिता त्रिपाठी तथा आयशा अफलाक ने नामांकन किया था। 404 मत पाने वाली कायनात फात्मा विजयी रही। आयशा मदानी 165 मत पाकर दूसरे नम्बर पर रही। उपाध्यक्ष पद के मोनिशा, सदफ, सुधा और निखा केसरवानी में से सर्वाधिक मत निखा केसरवानी को (183 मत) मिले। दूसरे स्थान पर मोनिशा मिश्रा 173 मतों के साथ रही।

फरजाना 147, तरन्नुम को 344 मत

संयुक्त सचिव के पद के लिए आशी श्रीवास्तव, हाजरा बीबी, फरजान शमीम, अनामिका वर्मा, सुहानी केसरवानी, मंताशा फातिमा, सिद्धेष्वरी आदर्श, नेहा खन्ना और ज्ञानवी केसरवानी उम्मीदवार थी। फरजाना शमीम सर्वाधिक मत (147) प्राप्त कर विजयी रही। आशी श्रीवास्तव 95 मत पाकर दूसरे स्थान पर रही। सचिव पद पर तरन्नुम बानो, निशिता पाठक, मानसी तिवारी तथा अदिति सिंह ने नामांकन किया था। तरन्नुम बानो को सर्वाधिक 344 वोट मिले। निशिता पाठक 130 मतों से दूसरे स्थान पर रही।

ये हैं निर्वाचित पदाधिकारी

अध्यक्ष - कायनात फात्मा

उपाध्यक्ष - निखा केसरवानी

सचिव - तरन्नुम बानों

संयुक्त सचिव- फरजान शमीम

सभी विजेताओं के परिणाम घोषित कर दिये गये हैं। चुनाव सकुशल संपन्न करवाने में चीफ प्रॉक्टर, वरिष्ठ शिक्षिकाओं एवं सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

डॉ। लालिमा सिंह, प्रिंसिपल

Posted By: Inextlive