पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का रविवार को अंतिम संस्कार होगा। उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए राजनेताओं की लंबी लाइन लगी है। आम से लेकर खास हर कोई देश के पूर्व वित्त मंत्री की एक झलक पाना चाहता है।


कानपुर। पूर्व वित्त मंत्री व भाजपा नेता अरुण जेटली ने शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली में अंतिम सांस ली है। उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद।पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन की खबर सुनते ही हर तरफ शोक की लहर दौड़ गई। 66 साल के पूर्व मंत्री अरुण जेटली के अावास पर अंतिम दर्शन करते हुए श्रद्धांजलि देते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के निधन पर वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने भी शोक व्यक्त किया।  पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के अंतिम दर्शन के बाद उनके परिजनों को सांत्वना देते गृहमंत्री अमित शाह। अरुण जेटली के अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी पहुंचे।



अरुण जेटली के परिजनों को ढांढस बंधाते भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन ने भी अरुण जेटली कै पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन। इस दाैरान वह बेहद दुखी थीं।

अरुण जेटली के अंतिम दर्शन के लिए पक्ष व विपक्ष के सभी राजनेता पहुंच रहे हैं। सोनिया गांधी भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंची। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने भी पूूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को दी श्रद्धांजलि। रक्षा मंत्री रहते छोटे कार्यकाल में अरुण जेटली ने किए ये बड़े सैन्य सुधारकेंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने दी अरुण जेटली को भावभीनी श्रद्धांजलि।

Posted By: Shweta Mishra