जगह-जगह शोक सभा कर अर्पित की गई श्रद्धांजलि

ALLAHABAD: पूर्व कैबिनेट मंत्री सत्यप्रकाश मालवीय को जगह-जगह शोक सभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बहादुरगंज शिवचरन लाल रोड व्यापार मंडल के सदस्यों की शोक सभा लक्ष्मण मार्केट में हुई। भाजपा नेता अमर वैश्य ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पूर्व मंत्री को हर दिल अजीज नेता बताया। लोकनाथ व्यायामशाला के आजीवन संरक्षक रहे सत्यप्रकाश मालवीय को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इलाहाबाद-झांसी स्नातक क्षेत्र के विधायक एवं विधान परिषद में भाजपा विधायक दल के उपनेता डा। यज्ञदत्त शर्मा ने कहा कि सत्य प्रकाश मालवीय बेहद नेक इंसान थे। सपा नेता विजय वैश्य ने कहा कि इलाहाबाद ने हर दिल अजीज नेता को खो दिया।

1975 इमरजेंसी में मीसा में गिरफ्तार राजनैतिक बंदी समिति के सदस्यों ने बैठक कर पूर्व मंत्री सत्यप्रकाश मालवीय के निधन पर दु:ख व्यक्त किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी गुलाम नवी आजाद, प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, राज्य सभा सदस्य संजय सिंह, वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की तरफ से पूर्व केंद्रीय मंत्री के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। पार्षद व पूर्व पार्षद संघर्ष समिति के पूर्व पार्षद शिवसेवक सिंह, पार्षद कमलेश सिंह, आनंद घिल्डियाल, अशोक कुमार सिंह आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।

Posted By: Inextlive