देश में कोविड-19 से संक्रमण का मामला बढ़कर 22 लाख के पार पहुंच गया है। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इसकी सूचना उन्होंने ट्वीट करके दी।

नई दिल्ली (पीटीआई)। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को कहा कि वे कोविड-19 पाॅजिटिव हैं। ट्वीट करके उन्होंने यह जानकारी साझा की। उन्होंने लोगों से रिक्वेस्ट किया है कि पिछले सप्ताह जो भी व्यक्ति उनके संपर्क में आए हैं वे खुद को आइसोलेट कर लें और अपनी कोरोना वायरस की जांच करवा लें।

On a visit to the hospital for a separate procedure, I have tested positive for COVID19 today.
I request the people who came in contact with me in the last week, to please self isolate and get tested for COVID-19. #CitizenMukherjee

— Pranab Mukherjee (@CitiznMukherjee) August 10, 2020


देश में संक्रमण 22 लाख के पार
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में नोवल कोरोना वायरस से अब तक 22 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। सोमवार को पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 62,064 नये मामले सामने आए हैं। संक्रमण से मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 44,386 पहुंच गया है। एक दिन में संक्रमण से 1,007 मरीजों की मौत की रिपोर्ट है।
ठीक होने की दर 69.33 प्रतिशत
मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस से 15,35,743 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 54,859 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है। इसके साथ ही देश में कोरोना रिकवरी रेट 69.33 प्रतिशत पहुंच गया है। कोरोना वायरस के संक्रमण से मृत्यु दर भारत में गिरकर करीब 2 प्रतिशत रह गई है।
कोविड-19 के एक्टिव केस कम
मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस बीमारी से संक्रमित 6,34,945 एक्टिव केस हैं। देश में अभी तक 22,15,074 लोग संक्रमित हो चुके हैं। यह लगातार चौथा दिन है जब भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के नये मामले 60 हजार से ज्यादा सामने आए हैं। रविवार को 4,77,023 टेस्ट किए गए। आईसीएमआर अब तक 2.45 करोड़ से ज्यादा की जांच कर चुकी है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एक्टिव केस स्वस्थ मौत
अंडमान और निकोबार द्वीप 822 648 20
आंध्र प्रदेश 87112 138712 2036
अरुणाचल प्रदेश 670 1482 3
असम 16367 42325 145
बिहार 27906 51158 387
चंडीगढ़ 586 904 25
छत्तीसगढ़ 3243 8809 96
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीयू 441 1121 2
दिल्ली 10729 130587 4111
गोवा 2642 5995 75
गुजरात 14147 54166 2652
हरियाणा 6371 34781 483
हिमाचल प्रदेश 1175 2181 15
जम्मू और कश्मीर 7422 17003 472
झारखंड 9123 8838 177
कर्नाटक 80981 93908 3198
केरल 12391 21832 108
लद्दाख 457 1222 9
मध्य प्रदेश 9009 29020 996
महाराष्ट्र 145865 351710 17757
मणिपुर 1698 2044 11
मेघालय 566 490 6
मिजोरम 322 298 0
नागालैंड 1869 904 8
ओड़िशा 13870 31785 272
पुद्दुचेरी 2094 3201 87
पंजाब 7998 15319 586
राजस्थान 13473 38235 789
सिक्किम 371 494 1
तमिलनाडु 53336 238638 4927
तेलंगाना 22528 57586 637
त्रिपुरा 1723 4443 42
उत्तराखंड 3373 6134 125
उत्तर प्रदेश 47890 72650 2069
पश्चिम बंगाल 26375 67120 2059
Posted By: Satyendra Kumar Singh