पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को डेंगू हो गया है लेकिन उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और वह खतरे से बाहर हैं। इस बात की जानकारी आज दिल्ली एम्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है।


नई दिल्ली (आईएएनएस)। देश के पूर्व प्रधानमंत्री डाॅक्टर मनमोहन सिंह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हालत में अब पहले से सुधार हो रहा है। एक अधिकारी ने बताया है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को डेंगू हो गया है, लेकिन उनकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। उनके प्लेटलेट्स बढ़ रहे हैं और वह अब खतरे से बाहर हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता मनमोहन सिंह को बुखार और कमजोरी की शिकायत के बाद बुधवार शाम अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली में भर्ती कराया गया था। पूर्व पीएम के जल्द स्वस्थ्य होने के लिए देश भर से उनके समर्थक और साथी दुआएं कर रहे हैं।

पीएम मोदी कर रहे पूर्व पीएम के जल्द स्वस्थ्य होेने की कामना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके लिए दुआ कर रहे हैं। पीएम मोदी ने 14 अक्टूबर को ट्वीट क्र कहा था कि मैं डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी उनसे मिलने पहुंचे थे और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। बता दें कि जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ नीतीश नायक के मार्गदर्शन में डॉक्टरों की एक टीम पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का इलाज कर रही है। पूर्व पीएम मनमाेहन सिंह इस साल अप्रैल में कोविद -19 की महामारी की दूसरी लहर की चपेट में आ गए थे। इस दाैरान भी उन्हें उपचार हेतु एम्स में भर्ती कराया गया था।

Posted By: Shweta Mishra