भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्यसभा चुनाव के लिए आज नामांकन पत्र दाखिल किया। राज्यसभा में 26 मार्च को चुनाव होने हैं।

भोपाल (पीटीआई)। राज्यसभा चुनाव के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन है। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया। 26 मार्च को राज्यसभा चुनाव हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय से दोपहर 2 बजे के आसपास राज्य विधानसभा सचिवालय में पहुंचे। यहां पर इन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर और विधानसभा सचिव एपी सिंह को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्य भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, निवर्तमान राज्यसभा सांसद प्रभात झा और अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ आज विधानसभा में पार्टी के प्रत्याशी के रूप में राज्यसभा चुनाव के किए नामांकन दाखिल किया।@BJP4India pic.twitter.com/930AKdozA4

— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) March 13, 2020


नरोत्तम मिश्रा के आवास पर दोपहर का भोजन किया
भाजपा कार्यालय पहुंचने से पहले, सिंधिया ने कई भाजपा नेताओं के साथ पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा के आवास पर दोपहर का भोजन किया। इसके पहले उन्हें उनकी बुआ भाजपा विधायक यशोधरा राजे सिंधिया सुबह अपने घर पर बुलाया था। बता दें कि 18 साल तक कांग्रेस में रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया बीते बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। मंगलवार सुबह कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद इन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा। भाजपा में शामिल होने के कुछ ही घंटों के भीतर उन्हें पार्टी से राज्यसभा का टिकट मिल गया।

मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो रही

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में चुने जाने पर सिंधिया को बधाई दी है। सिंधिया द्वारा विद्रोह के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार मुश्किल में है। सिंधिया खेमे के दो विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो रही हैं। इसमें दिग्विजय सिंह, प्रभात झा और सत्यनारायण जटिया की सीट शामिल है। .

Posted By: Shweta Mishra