भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।

लखनऊ (एएनआई)। कल्याण सिंह को प्रदेश की राजधानी में गंभीर बीमारी के उपचार के लिए संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) में 4 जुलाई को भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने अपने एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह ने शनिवार को अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्हें एसजीपीजीआई के आईसीयू में 4 जुलाई को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। संक्रमण तथा मल्टी ऑर्गेन फेल्योर की वजह से उनका निधन हुआ।

आदरणीय कल्याण सिंह जी को विनम्र श्रद्धांजलि... https://t.co/qfFOyQaVNx

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 21, 2021


डायलिसिस तथा वेंटिलेटर पर थे कल्याण सिंह
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सुबह उनसे मुलाकात की थी। उन्होंने उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की थी। कल्याण सिंह डायलिसिस पर थे। उन्हें अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका हालचाल जाना था। कई बीजेपी नेता उनका हालचाल जानने के लिए अस्पताल गए थे। कल्याण सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने प्रदेश में तीन दिन के शोक की भी घोषणा की।

आज लखनऊ स्थित SGPGI पहुंचकर उ.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री कल्याण सिंह जी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की एवं चिकित्सकों को उनकी समुचित देखभाल हेतु निर्देशित किया।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। pic.twitter.com/3FUr0dnTmT

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 21, 2021

Posted By: Satyendra Kumar Singh