राष्ट्रपति ने आईएमए के संस्थापक डा। बीसी राय को याद किया

ALLAHABAD: एएमए के समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े दो डॉक्टर पद्मश्री और तीन डॉक्टर डा। बीसी राय अवार्ड से भी सम्मानित किए जा चुके हैं, जो अपने आप में किसी संस्था के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि डा। बीसी राय को याद करना प्रासंगिक है। डा। बीसी राय की जन्मतिथि और पुण्य तिथि एक जुलाई को पड़ती है, वे आईएमए के संस्थापक सदस्य थे। उन्हीं के सम्मान में डॉक्टर डे एक जुलाई को मनाया जाता है। इसलिए एएमए के शताब्दी समारोह की महत्ता और बढ़ जाती है। डा। बीसी राय सफल डॉक्टर होने के साथ ही सक्रिय स्वतंत्रता सेनानी भी थे। डॉक्टरी पेशे के प्रति निष्ठा होने के कारण ही पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनने का प्रस्ताव उन्होंने शुरुआती दौर में अस्वीकार कर दिया था। मेडिकल प्रोफेशन में जुड़े रहें या मुख्यमंत्री बनें, उनके सामने दो चुनौतियां थीं। लेकिन उन्होंने मेडिकल प्रोफेशन को वरीयता दिया। महात्मा गांधी के कहने पर उन्होंने अपनी स्वीकृति दी। 14 वर्ष तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते रहे। देश विभाजन के बाद मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी निभाते हुए मरीजों की सेवा भी करते रहे। डॉ। बीसी राय ने अपने जीवन के अंतिम दिन भी मरीजों को देखा। इसीलिए डॉ। बीसी राय डॉक्टर्स के लिए सबसे प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है।

Posted By: Inextlive