इसी हफ्ते 19 मई को लेखक चेतन भगत के एक और उपन्‍यास पर आधारित फिल्‍म हॉफ गर्लफ्रेंड रिलीज हो रही है। फिल्‍म में अजुर्न कपूर और श्रद्धा कपूर की मुख्‍य भूमिका है और र्निदेशिन किया है मोहित सूरी ने। इससे पहले की आप तय करें कि आप ये फिल्‍म देखें या ना देखें हम आपको चेतन के इसी नाम के उपन्‍यास की चार ऐसी बातों के बारे में बता रहे हैं जो फिल्‍म में ना शामिल की गयी हों तो ही बेहतर है।

चेतन भी फिल्म करेंगे एक किरदार?
हालाकि कि टू स्टेट बनाते समय र्निदेशक अभिषेक वर्मा अपने को बचा ले गए थे, पर चेतन भगत को एक नया शौक चढ़ चुका है कि वो अपने उपन्यास पर बने वाली हर फिल्म में खुद भी पर्दे पर एक्टिंग करते नजर आते हैं। देखना रुचिकर होगा कि क्या मोहित सूरी इससे बच कर निकल पाये हैं। वैसे अपने उपन्यास में तो चेतन अपना रोल फिक्स कर चुके हैं क्योंकि वो पहले ही चैप्टर में फिल्म के नायक माधव झा को एक होटल रूम में काउंसलिंग करते दिखाई पड़ते हैं।

बिल गेट्स भी हैं हॉफ गर्लफ्रेंड के गांव में!
अब आप भले ही इसे अजीबो गरीब कहें पर ये कल्पना चेतन भगत ने कर ली है। उनके उपन्यास हॉफ गर्लफ्रेंड में दुनिया के सबसे अमीर शख्स और परोपकार के क्षेत्र में आगे रहने वाले बिल गेट्स बिहार के एक गुनाम से गांव दुमरांव में आते हैं और हीरो माधव से मिलते हैं। अब फिल्म में माइक्रोसाफ्ट के संस्थापक होंगे या नहीं ये तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा।
हाफ गर्लफ्रेंड बनी श्रद्धा कपूर
अब ये इक्वेशन आप सुलझाइये?
हाल ही में बिहार के बक्सर जिले के दुमरांव गांव की रायल फेमिली के एक वंशज ने हॉफ गर्लफ्रेंड पर केस किया था कि वे उनके परिवार का नाम खराब कर रहे हैं। जिस पर चेतन भगत का विनम्र उत्तर था कि ये एक काल्पनिक कहानी है और दुमरांव का राजकुमार माधव दरसल कोई वास्तव में है ही नहीं तो इससे किसी परिवार का नाम खराब होने का कोई चांस नहीं है। अब हमारा एक विनम्र सवाल है कि इसका उत्तर भी श्रीमान भगत ही दें कि एक राजपूत रॉयल फेमिली का सदस्य एक मैथिली ब्राह्मण माधव झा कैसे हो गया। अगर ये पहेली फिल्म में भी है तो दर्शकों का क्या होगा ये वो ही जानें।
Chetan Bhagat के चार उपन्यास और बॉलीवुड की चार फिल्में

राखी भाई से शादी!
अब ये क्या है तो भई उपन्यास में बहुत ट्विस्ट हैं। कहानी की नायिका को अपने भाई के पक्के दोस्त से प्यार हो जाता है। इस दोस्त को वो बचपन से भैय्या कहती थी और राखी भी बांध देती थी। वही माधव की नाक के नीचे से उसकी प्रेमिका को ले जाता है शादी करने के लिए। है ना कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन, हालाकि ये उपन्यास में था अब फिल्म में भी होगा तो क्या इंडियन आडियंस इसे हजम कर पायेगी।  
Half Girlfriend के बाद किस नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं चेतन भगत

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Molly Seth