RANCHI : रांची पुलिस ने मंगलवार को चार क्रिमिनल्स को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि चार लोग रांची में हत्या की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के आधार पर एसएसपी प्रभात कुमार, एसपी सिटी अनूप बिरथरे ने एक टीम का गठन किया, जिसमें सुखदेव नगर थाना प्रभारी रणधीर कुमार, थाना प्रभारी सदर रंजीत सिन्हा, थाना प्रभारी लालपुर शैलेश कुमार के अलावा कई पुलिसकर्मी शामिल थे। इस टीम ने रिलायंस फ्रेश के पास से चारों क्रिमिनल्स को अरेस्ट कर लिया।

सुखदेवनगर मामले में आरोपी

अरेस्ट होनेवालों में प्रकाश यादव शाहदेव काली मंदिर गली का रहनेवाला है, जबकि प्रदीप कुमार सिंह मूलरूप से जौनपुर का रहने वाला है और अभी मोरहाबादी के चिरौंदी एरिया में रहता है। तीसरा विकास सिंह है जो मूलत: छपरा के दाउपुर का रहने वाला है और अभी पंडरा थाना अंतगर्त लक्ष्मीनगर में रहता है। चौथा राजीव कुमार मिश्रा है और वह पंडरा थाना के रवि स्टील के पास रहता था। इनके पास से पुलिस ने दो देसी पिस्तौल, सात जिंदा गोली, दो मैगजीन और बिना नंबर का टाटा एंबुलेंस बरामद किया। इन चारों क्रिमिनल्स ने 26 अप्रैल को संदीप थापा गिरोह के सदस्यों को मारने की कोशिश की थी। इस मामले में सुखदेव नगर थाने में इनके खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ था।

Posted By: Inextlive