- न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा

- आज सुबह छा सकता है कोहरा, तापमान में आएगी कमी

आगरा। सुबह धुंध छाई रही, शनिवार दोपहर में तेज धूप निकली। इससे न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ऊपर पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को सुबह कोहरा छाया रह सकता है।

रात में चली सर्द हवाएं

सुबह कोहरा के साथ धुंध छाई रही, नौ बजे धूप निकल आई। दोपहर 12 बजे के बाद धूप तेज होती गई, दोपहर दो बजे तक तेज धूप से तापमान में बढ़ोत्तरी हुई। शाम को धुंध छा गई और रात में सर्द हवाएं चलने लगी।

अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री (सामान्य से दो डिग्री अधिक)

न्यूनतम तापमान 19 डिग्री (सामान्य से चार डिग्री अधिक )

पांच नवंबर से छंट जाएगी धुंध

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तीन और चार नवंबर को सुबह और शाम को धुंध छाई रह सकती है। इससे तापमान 32 डिग्री से अधिक रहेगा। पांच नवंबर के बाद धुंध छट जाएगी और तापमान में गिरावट आएगी।

Posted By: Inextlive