प्रदेश व्यापी हड़ताल के दौरान डॉक्टरों ने चार घंटे फ्री में देखे मरीज

मरीजों के हित में डॉक्टर से विरोध के बीच दिखाई दरियादिली

ALLAHABAD: डॉ। एके बंसल की हत्या के विरोध में शहर के सभी प्राइवेट चिकित्सक लगातार चार दिन से हड़ताल पर हैं। सोमवार को आईएमए की ओर से घोषित पांच घंटे की प्रदेश व्यापी हड़ताल में डॉक्टरों की एकजुटता के चलते चिकित्सा व्यवस्था पटरी से उतरी भी नजर आयी। लेकिन डॉक्टर्स के एक निर्णय से इस हड़ताल को सच में भगवान वाली हड़ताल बना दिया। हड़ताल में शामिल डॉक्टर्स ने चार घंटे की फ्री ऑफ कास्ट ओपीडी चलाकर मरीजों को बड़ी राहत दी। बता दें कि हड़ताल के चलते शहर में अब तक सात मरीजों की जान जा चुकी है। इसे देखते हुए डॉक्टर्स ने यह फैसला लिया था।

फ्री ओपीडी में पहुंचे सैकड़ों मरीज

हड़ताल के बीच एएमए हॉल में आयोजित फ्री ओपीडी में शहर के करीब-करीब सभी फेमस डॉक्टर मौजूद रहे। डाईटीशियन, न्यूरो सर्जन, न्यूरो फीजिशयन, आर्थोपेडिक्स, गायनाक्लोलाजिस्ट ने मरीजों को नि:शुल्क परामर्श दिया। फ्री ओपीडी में 500 से अधिक मरीज पहुंचे। ओपीडी में डॉ। कार्तिकेय शर्मा, डॉ। संजय अस्थाना, डॉ। आशीष टंडन, डॉ। मुकुल पांडेय, डॉ। त्रिभुवन सिंह, डॉ। अशोक अग्रवाल, डॉ। अनिल शुक्ला, डॉ। केडी त्रिपाठी, डॉ। बीके मिश्रा, डॉ। युगान्तर पांडेय, डॉ। अभिलाषा चतुर्वेदी, डॉ। रितु सिन्हा, डॉ। सुबोध जैन, डॉ। एके सिंह, डॉ। सुशील सिन्हा जैसे रिनाउंड डॉक्टर्स ने योगदान दिया।

मरीजों ने की मनुहार

एएमए के फ्री ओपीडी शिविर में पिछले दो-तीन दिन से इलाज के लिए भटक रहे लोग ईलाज कराने पहुंचे। जिन्होंने डॉक्टरों से न सिर्फ ट्रीटमेंट कराया, बल्कि अपनी समस्या से भी अवगत कराया। यही नहीं डॉक्टर्स से हड़ताल खत्म करने की गुहार लगाई। एमएमए हॉल में आयोजित ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे नैनी के बुजुर्ग ने कहा कि वे दिल के मरीज हैं। बगैर दवा के वे नहीं रह सकते हैं। डॉक्टरों की हड़ताल से वे काफी परेशान हैं। इसलिए डॉक्टर साहब अब हड़ताल समाप्त करें व हम जैसों की जान बचाएं।

हड़ताल की वजह से तीन चार दिन से लोग इलाज नहीं करा पा रहे थे। पेशेंट की दिक्कत को देखते हुए एएमए ने फ्री ओपीडी आयोजन का निर्णय लिया। इसमें 500 से अधिक मरीजों ने ट्रीटमेंट कराया।

डा। आशुतोष गुप्ता

Posted By: Inextlive