BRICS के टॉप 20 में 4 भारतीय शिक्षण संस्थान, जो इस साल हैं इंडिया के टॉप 5 में
हाल ही में क्वाक्वारेली सायमंड्स क्यूएस की ओर से ब्रिक्स देशों के 300 विश्वविद्यालयों की ग्रेडिंग की गई। इसमें 2018 के शीर्ष 20 विश्वविद्यालयों की सूची में भारत के 4 संस्थान शामिल हैं। खास बात तो यह है कि भारत के ये वही चार संस्थान हैं जो मानव संसाधन विकास मंत्रालय एचआरडी द्वारा जारी साल 2017 में विज्ञान के शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों की सूची में टॉप 5 में शामिल हुए थे। आइए जाने कौन हैं वो संस्थान...
भारतीय विज्ञान संस्थान, मुंबईब्रिक्स की सूची में भारतीय विज्ञान संस्थान मुंबई नौवें स्थान पर है। यह इसके पहले इस सूची में यह 13वें स्थान पर था। वहीं मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एचआरडी) द्वारा 2017 की सूची में यह तीसरे नंबर पर है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पवई झील के किनारे स्थित है। यह महाराष्ट्र राज्य का सबसे बड़ा संस्थान है। इसकी स्थापना 1958 में हुई थी।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा जारी टॉप 5 की सूची में आईआईटी खरगपुर भी शामिल है। इसे इस लिस्ट में चौथा स्थान मिला है। वहीं ब्रिक्स के टॉप 10 के शीर्ष विश्वविद्यालयों में आठ चीन के हैं। इस रैंकिंग में साफ है कि ब्रिक्स देशों भारत, चीन, ब्राजील, रूस और दक्षिण अफ्रीका देश शामिल हैं लेकिन इनमें सबसे ज्यादा चीन और फिर भारत का है।