रोडवेज बस में बदला आरक्षण का नियम

Meerut। रोडवेज दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित सीट की संख्या में इजाफा करने जा रहा है। अब से रोडवेज बस में दिव्यांगजनों के लिए एक के बजाए चार सीटें आरक्षित होंगी। साथ इन सीट पर केवल दिव्यांग यात्री ही सफर करें, यह जिम्मेदारी परिचालक की होगी।

लागू होगी व्यवस्था

यह व्यवस्था प्रत्येक डिपो की साधारण बसों में भी लागू होगी। बस के एंट्री गेट से शुरुआत की चार सीटों को दिव्यांगों के लिए आरक्षित किया जाएगा। ताकि दिव्यांगों को भीड़ की स्थिति में बस में परेशानी ना उठानी पडे। इसके अलावा एसी, शताब्दी, एक्सप्रेस बसों में यह कोटा लागू नहीं होगा।

मुख्यालय स्तर पर यह आदेश आया है लेकिन अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है। यदि बस में दिव्यांग यात्री सफर नहीं कर रहा है तो सामान्य यात्री इन सीट का प्रयोग कर सकेंगे।

परवेज बशीर, एआरएम रोडवेज

रोडवेज बसों में आरक्षित सीट की संख्या कम होने से काफी परेशानी होती थी। इससे दिव्यांग यात्रियों को लाभ मिलेगा।

अमित शर्मा, कोच, दिव्यांग क्रिकेट टीम

अच्छी पहल है लेकिन इसका गंभीरता से पालन किया जाना चाहिए। तभी दिव्यांगजनों को इसका सही लाभ मिलेगा और यह केवल साधारण बसों तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए। अमन, दिव्यांग

बस में यात्रा के दौरान अक्सर भीड़ के कारण सीट नहीं मिल पाती है। जो सीट आरक्षित होती है उस पर भी जगह नहीं मिलती है। अब चार सीटें होंगी तो शायद सीट मिल जाए।

कमल सैनी, दिव्यांग

बसों में सीट आरक्षित होने के बाद भी लाभ नही मिलता है। ऐसे में दिव्यांग यात्रियों को काफी परेशानी होती है। यह नियम गंभीरता से लागू होना चाहिए।

रवि यादव

महिलाओं और दिव्यांगों के लिए आरक्षित सीट पर यात्री जबरन बैठे रहते हैं। जानकारी होने के बाद भी वह सीट खाली नहीं करते। परिचालक को इसका ध्यान रखना चाहिए।

फातिमा

Posted By: Inextlive