RANCHI: रांचीआइट्स को उड़ान पसंद है। जी हां, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची के डायरेक्टर प्रवर रंजन बेउरिया की मानें तो 2014-15 में रांची से 6 लाख लोग हवाई यात्रा करते थे, जिनकी संख्या 2018-19 में बढ़कर लगभग चार गुना 20 लाख हो गई है। यह आंकड़ा 2018 जनवरी से दिसंबर तक का है। वहीं चालू वित्तीय वर्ष के बाकी तीन महीने भी जोड़ दिए जाएं तो हवाई यात्रा करने वालों की संख्या 25 लाख पहुंच सकती है। गौरतलब हो कि पिछले वित्तीय वर्ष 2017-18 में 17 लाख एयर पैसेंजर्स ने रांची एयरपोर्ट से विभिन्न जगहों के लिए उड़ान भरी थी। एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि 2014 में रांची एयरपोर्ट से 11 उड़ानें थीं। यह बढ़कर अब 30 फ्लाइट्स हो गई हैं। उन्होंने कहा कि रांची से देश के लगभग सभी क्षेत्रों के लिए अब फ्लाइट्स हैं।

पहली पसंद दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली रांची के यात्रियों के लिए पहली पसंदीदा जगह है। इसके बाद आईटी सिटी बेंगलुरु और पूर्वी भारत का सबसे बड़ा मेट्रो सिटी कोलकाता है। हाल ही में बिरसा मुंडा हवाई अड्डा रांची से आंकड़े सामने आए हैं। 2018-19 में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से लगभग 45 परसेंट हवाई यात्री दिल्ली गए हैं। 30 परसेंट बेंगलुरु, 15 परसेंट कोलकाता। सबसे आश्चर्य बात है कि देश की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई का हवाई सफर सिर्फ 7 परसेंट यात्रियों ने किया।

फ्लाइट्स बढ़ने से बढ़े हवाई यात्री

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के अधिकारी ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2018-19 में हवाई यात्रियों की बढ़ोतरी का मुख्य कारण विमान की संख्या में वृद्धि व एयरलाइंस द्वारा दिए गए ऑफ र्स हैं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से वित्तीय वर्ष 2016-17 में महज 13 फ्लाइट्स उड़ान भरती थीं, वहीं, मौजूदा समय में 30 फ्लाइट्स रांची से विभिन्न शहरों के लिए उड़ान भर रही हैं। फि लहाल एयर इंडिया, इंडिगो, गो एयरवेज, एयर एशिया व विस्तारा एयरवेज के विमान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से विभिन्न शहरों के लिए उड़ रहे हैं। विमान रांची से दिल्ली, पटना, कोलकाता, बेंगलुरु, मुंबई, हैदरबाद के लिए सीधी उड़ान भर रही हैं। वहीं, रांची से दिल्ली के लिए विभिन्न एयरलाइंस की नौ सीधी विमानसेवा प्रतिदिन हैं।

मोमेंटम झारखंड के बाद इजाफा

रांची में ग्लोबल समिट होने के बाद से यहां विदेशी यात्रियों की संख्या तो बढ़ी ही, वहीं यहां से विदेश जानेवालों की संख्या भी बढ़ गई है। यहां से लोग दुबई तो अक्सर जाते हैं वहीं शॉपिंग और घूमने के लिए लोग सिंगापुर भी जाते हैं। यहां अगर इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू हो जाए तो यात्रियों को बहुत फ ायदा होगा। इंटरनेशनल फ्लाइट यहां से डेली न उड़े पर सप्ताह में एक दिन भी उड़ान भरेगी तो यात्री कम नहीं पड़ेंगे।

वर्जन

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से देश के अलग-अलग शहरों में जाने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 2018 में करीब 20 लाख यात्रियों ने इस एयरपोर्ट से उड़ान भरी है।

प्रवर रंजन बेउरिया,, डायरेक्टर, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट

Posted By: Inextlive