भारत की 4 मह‍िला बाइकर्स करेंगी 7 देशों का सफर...सुनकर हो सकता आपको भी हैरानी हो। आपको लगे क‍ि ऐसा कैसे हो सकता है लेक‍िन यह सच है। हाल ही में तेलंगाना की चार महिलाओं ने इसकी शुरुआत भी कर दी है। इसकी जानकारी खुद तेलंगाना के पर्यटन मंत्री अजमीरा चंदूलाल ने दी है। आइए जानें ये मह‍िलाएं कैसे और क‍िन देशों का करेंगी सफर...

संस्कृति, विरासत का परिचय
तेलंगाना की प्रिया बहादुर ने एक बड़ा कदम उठाया है। वह और उनके साथ तीन अन्य महिलाओं ने तेलंगाना की समृद्ध संस्कृति, विरासत का परिचय  पड़ोसी देशों से करवाने का निश्चय किया है। इसके लिए वे बाइक से 7 देशों के सफर पर निकली हैं।

We'll be starting from Hyderabad, across India, crossing over to Myanmar & riding through 7 countries. Bigger agenda is to introduce Telangana to not only India but also neighboring countries. Foreign Ministry is aware of our plan. We have all valid permits & visas: Piya Bahadur pic.twitter.com/IFNc78WphI

— ANI (@ANI) February 11, 2018


हर मदद करेगा पर्यटन विभाग
हैदराबाद से सफर की शुरुआत करने वाली चारों महिला बाइकर्स इस यात्रा के दौरान 19 यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों और 35 यूनेस्को साइटों की भी यात्रा पर जाएंगी। तेलंगाना का पर्यटन विभाग उन्हें उनकी जरूरत की सभी चीजें मुहैया करवाएगा।

These 4 girls will travel to 7 countries, covering a distance of about 17,000 km. Telangana Tourism is providing them all the things they need for the expedition: Azmeera Chandulal, Telangana Tourism Minister pic.twitter.com/zkPJXlazno

— ANI (@ANI) February 11, 2018


अदम्य साहस की सराहना की
वहीं तेलांगना की इन महिलाओं के साहसिक कदम की हर तरफ खूब तारीफ हो रही है। अपने इस अनोखे कदम की वजह से ये महिलाएं पूरे देश में चर्चा में बनी हैं। खुद तेलंगाना के पर्यटन मंत्री अजमीरा चंदूलाल ने भी उनके इस अदम्य साहस की सराहना की है।

Telangana: Four women bikers start their expedition to 7 countries from Hyderabad, say 'they want to introduce Telangana to their neighbors'. pic.twitter.com/1sGABG9JvT

— ANI (@ANI) February 11, 2018
इन सात देशों का करेंगी सफर
एक अनोखी पहली करने वाली इन महिलाओं ने करीब 17,000 किलोमीटर की दूरी तय करने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में उनके 7 देशों के सफर में बांग्लादेश, म्यांमार, थाईलैंड, लाओस, कंबोडिया, वियतनाम और भारत के कुछ खास हिस्से शामिल हैं।
IAF अफसर से पहले ये एयरमैन हुआ था हनीट्रैप का शिकार, जानें कैसे होता है ये हनीट्रैप का खेल

 

 

 

 

Posted By: Shweta Mishra