चार साल की इस बच्‍ची के दर्द का अहसास भी हम और आप नहीं कर सकते। ये वो बच्‍ची है जिसके कान से एक या दो नहीं डॉक्‍टर्स ने 80 जिंदा कीड़े निकाले हैं। इस बच्‍ची का नाम है राधिका मंडलोई। क्‍या और कैसे हुआ इस बच्‍ची के साथ आइए जानें।


ऐसा है हाल चार साल की राधिका को बीते हफ्ते कान में दर्द और खुजली की शिकायत हुई। शुरू-शुरू में उसके पेरेंट्स ने उसकी बात को यूंही हल्के में लिया। कुछ समय बाद उसका  दर्द और तकलीफ बढ़ने लगी। लगातार उसके रोने की वजह से उसके मां-बाप उसे लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे। डॉक्टर्स ने उसके कान का चेकअप किया तो जो उन्होंने देखा, वो कभी न भूलने वाला सीन था। डॉक्टर्स शॉक्ड थे उसके कान में मक्खी को देखकर। ये मक्खी अपने आसपास 80 अंडे दे चुकी थी। उसी समय उन्होंने बच्ची के मां-बाप को वॉर्न किया कि जल्द उसके कान का ट्रीटमेंट करा लें। उन्होंने अगर ऐसा नहीं किया तो ये मक्खी और उसके 80 अंडे वाले कीड़े उसके दिमाग में पहुंचकर उसको खाना शुरू कर देंगे। ऐसा होने पर उसकी जान को भी खतरा हो सकता है।     ऐसा कहते हैं डॉक्टर
हॉस्पिटल के डॉक्टर राज कुमार मुंद्रा कहते हैं कि कान के अंदर इतनी बड़ी तादाद में अंडों को देखकर वो हैरान थे। उन्होंने बताया कि इस तरह के कीड़े या मक्खी हमेशा गंदी, बदबूदार और अनहाइजीनिक चीजों या जगह की ओर अट्रैक्ट होते हैं। बच्ची के कान में इतनी बड़ी तादाद में कीड़ों का मिलना इस बात का सबूत है कि वो और उसका परिवार बेहद अनहाइजीनिक कंडीशंस में रहता है। इसके इलावा हमारी बॉडी में कान और नाक दो ऐसे अंग हैं जो हमेशा खुले रहते हैं। ऐसे में इनके अंदर मौका पाकर घुसना किसी भी कीड़े के लिए बहुत आसान है। यहां हमें जरूरत पड़ती है सफाई की। दो बार किया गया ऑपरेशन डॉक्टर ने बताया कि कान से कीड़ों को निकालने के लिए उसका दो बार ऑपरेशन करना पड़ा। पहले ऑपरेशन में बच्ची के कान से 70 कीड़े निकाले गए। दूसरे ऑपरेशन में बाकी बचे कीड़ों को कान से साफ किया गया। उन्होंने बताया कि दो सिटिंग में कान को पूरी तरह से साफ करना बहुत जरूरी था। कारण ये है कि अगर एक अंडा भी अंदर रह जाता तो वह कान की हड्डियों को नुकसान पहुंचा सकता था। फिलहाल उसका ऑपरेशन हो चुका है। वो अभी भी हॉस्पिटल में डॉक्टर्स के संरक्षण में है। डॉक्टर्स का ये भी कहना है कि ऑपरेश्ान से पहले वो कीड़े बच्ची की स्किन और उसके कान की हड्डियों को थोड़ा बहुत नुकसान पहुंचा चुके हैं।Weird Newsinextlive fromOdd News Desk

Posted By: Ruchi D Sharma