- सर्वेश्वरी नगर के अजय कुमार सिंह ने पंडरा ओपी में दर्ज कराई कंप्लेन

- दो-तीन माह पूर्व अशोक मोदी नामक व्यक्ति से फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

-लाखों रुपए ठगने के बाद अशोक ने बंद किया अपना फेसबुक अकाउंट

>RANCHI: फेसबुक पर दोस्ती और बिजनेस के सिलसिले में रांची के एक व्यवसायी से 8ब् लाख रुपए ठग लिए गए। पीडि़त व्यवसायी अजय कुमार सिंह पंडरा ओपी एरिया के सर्वेश्वरी नगर में रहते हैं। पंडरा ओपी प्रभारी शंभू प्रसाद ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

यह है मामला

पंडरा ओपी में दर्ज शिकायत में विक्टिम अजय कुमार सिंह ने कहा कि दो-तीन माह पूर्व उसकी अशोक मोदी नामक एक व्यक्ति से फेसबुक पर फ्रेंडशिप हुई। दोनों में अक्सर चैटिंग होती रहती थी। इसी दौरान दोनों ने एक-दूसरे को अपने व्यवसाय की जानकारी दी। इसके बाद अशोक मोदी समेत तीन अन्य ने अजय कुमार सिंह को कहा कि वे लोग रांची में एक प्रोडक्ट बेचना चाहते हैं। इसके लिए रांची में ऑफिस खोलना चाहते हैं। प्रोडक्ट बेचने के मामले में अजय कुमार सिंह ने समझौता कर लिया। इसके बाद अजय कुमार सिंह से वे लोग धीरे-धीरे एकाउंट में साझेदारी के नाम पर पैसे लेने लगे। इस तरह अशोक मोदी और उसके अन्य पार्टनरों ने तीन माह के दौरान अजय कुमार के 8ब् लाख रुपए ले लिए और अशोक मोदी ने अपना फेसबुक एकाउंट बंद कर दिया।

पुलिस कर रही छानबीन

इस बाबत पंडरा ओपी पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। ओपी प्रभारी ने बताया कि छानबीन के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

Posted By: Inextlive