RANCHI: फेसबुक फ्रेंड द्वारा रांची के एक व्यवसायी से 8ब् लाख की ठगी करने का मामला रांची पुलिस की गले की हड्डी बन गया है। मामले में पंडरा ओपी एरिया के सर्वेश्वरी नगर निवासी पीडि़त अजय कुमार सिंह ने रांची पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने की कंप्लेन सेंट्रल होम मिनिस्ट्री में कर दी है। वहां से कंप्लेन की कॉपी सीएमओ में आई है। इसके बाद जांच कर गुनहगार को पकड़ने का आदेश जारी हुआ है। सीएमओ ने जांच का जिम्मा दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के डीआईजी अरुण कुमार सिंह को सौंप दिया है। शुक्रवार को पीडि़त अजय सिंह को सीएमओ बुलाया गया, जहां उनसे मामले की पूरी जानकारी ली गई।

साइबर एक्सपर्ट से ली जा रही मदद

पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, इस कांड के खुलासे के लिए रांची पुलिस साइबर एक्सप‌र्ट्स की मदद ले रही है। पुलिस मामले की तह तक जाने का जल्द से जल्द दावा कर रही है।

यह है मामला

पीडि़त व्यवसायी अजय कुमार सिंह ने बताया कि दो-तीन माह पूर्व उसकी अशोक मोदी नामक एक व्यक्ति से फेसबुक पर फ्रेंडशिप हुई थी। दोनों में चैटिंग होती रहती थी। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को व्यवसायी के रूप में ही परिचय दिया। इसके बाद अशोक मोदी समेत तीन अन्य ने अजय कुमार सिंह को कहा कि वे लोग रांची में एक प्रोडक्ट बेचना चाहते हैं। इसके लिए यहां एक ऑफिस खोलना चाहते हैं। इस पर अजय कुमार सिंह ने समझौता कर लिया। इसके बाद अजय कुमार सिंह से वे लोग धीरे-धीरे साझेदारी के नाम पर एकाउंट के माध्यम से पैसे लेने लगे। इस प्रकार अशोक मोदी और उसके अन्य पार्टनरों ने तीन महीने के दौरान 8ब् लाख रुपए ठग लिए। पैसे लेने के बाद अशोक मोदी ने अपना फेसबुक एकाउंट बंद कर दिया।

Posted By: Inextlive