आप यह देखकर शॉक्‍ड हो जाएंगे जब आप देखेंगे इस आदमी को जो कभी भालू के पेट में घुसकर हफ्तों रह जाता है तो कभी टनों वजनी पत्‍थर के भीतर एक कीड़े की तरह 7 दिन गुजार देता है। फ्रेंच आर्टिस्‍ट अब्राहम पोनचेवल हमेशा ऐसे ही काम करता है जो दुनिया को डरा देते हैं।

7 दिन तक टनों वजनी पत्थर में अकड़ा हुआ बैठा रहा
फ्रांस के आर्टिस्ट अब्राहम पोनचेवल अपने अजीबोगरीब कारनामों के लिए दुनिया भर में फेमस है। पिछली 22 फरवरी को पेरिस के आर्ट म्यूजियम में अब्राहम एक दस टन वजनी पत्थर को चीरकर उसमें बैठ गया था। इस पत्थर के दो टुकड़ों के बीच में सिर्फ अब्राहम के बैठने भर की जगह थी, यानि वो यहां लेटकर आराम नहीं कर सकता था। 7 दिनों तक पत्थर के बीच में रहने के दौरान वो एक नन्हें से छेद से सांस ले पाता था। उसके पास वहां खाने के लिए ड्राई मीट और थोड़ा सा पानी था। उसे पत्थर के भीतर यूं ही अकड़े हुए फ्रेश होना पड़ता था। कल जब उसे पत्थर के भीतर से निकाला गया तो उसकी बॉडी जाम हो गई थी और वो बात भी नहीं कर पा रहा था। Image source

यह भी पढ़ें- यह लड़का बनने वाला है दुनिया का पहला एलियन! जिसका नहीं होगा कोई जेंडर

60 फीट ऊँचे खंबे पर 7 दिन तक बैठा रहा
अब्राहम पोनचेवल सितंबर 2016 में पेरिस के गारडे लॉयन रेलवे स्टेशन के बाहर 60 फीट ऊँचे पिलर पर बनी एक मचान पर 6 दिन तक अकेला टंगा रहा। उसके इस बेतुके करतब को देखने के लिए उस दौरान वहां लोगों का मजमा लग जाता था।

यह भी देखें- दरवाजा न खुले तो भीतर न जाएं या गर्म पानी हॉट है! ऐसे ही हैं दुनिया के ये 10 विचित्र साइनबोर्ड

अब मुर्गी के 12 अंडों पर 4 हफ्ते बैठेगा लगातार
अब्राहम पोनचेवल का अगला विचित्र प्रोजेक्ट मार्च के लास्ट में शुरु होगा। इस बार अब्राहम मुर्गी के 22 अंडों पर 3 से 4 हफ्ते तक बैठेगा। वो तभी उठेगा जब अंडे तोड़कर चूजे बाहर निकलेंगे। इतने हफ्तों तक अंडों पर बैठने के दौरान अब्राहम हर दिन सिर्फ डेढ़ घंटे के लिए अंडो पर से उठेगा। क्यों है ना मजेदार लेकिन मुश्किल रिकॉर्ड।

यह भी देखें- होम वर्क नहीं किया तो पिता ने बच्चे को चढ़ा दिया सूली पर

Weird News inextlive from Odd News Desk

Posted By: Chandramohan Mishra