अमरनाथ यात्रा मंगलवार को जम्मू से फिर शुरू हो गई। आज 5 हजार से अधिक श्रद्धालू रवाना हुए। यात्रा हिज्बुल मुजाहिदीन के पूर्व कमांडर बुरहान वानी की तीसरी बरसी मनाने के लिए सोमवार को एक दिन के लिए स्थगित की गई थी।


जम्मू (पीटीआई)। अमरनाथ यात्रा आज मंगलवार को जम्मू से फिर शुरू हो गई। अधिकारियों के मुताबिक 5,964 श्रद्धालुओं का जत्था सुबह यहां के भगवती नगर आधार शिविर से अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन के लिए नौवां जत्था रवाना हुआ। इस जत्थे में 640 महिलाएं, 15 बच्चे और 286 साधू समेत 3,997 श्रद्धालु पहलगाम मार्ग से अाैर 403 महिलाएं, 8 बच्चे 47 साधू समेत 1,967 श्रद्धालू बालटाल मार्ग से रवाना हुए हैं।  नौवां जत्था कड़ी सुरक्षा शाम को पहुंचेगा


5,964 श्रद्धालुओं का ये जत्था कड़ी सुरक्षा शाम को घाटी पहुंचेगा। इस जत्थे में सबसे ज्यादा श्रद्धालू हैं। हिज्बुल मुजाहिदीन के पूर्व कमांडर बुरहान वानी की तीसरी बरसी के मौके पर अलगाववादियों द्वारा घाटी में आहूत बंद को ध्यान में रखते हुए यात्रा सोमवार को स्थगित कर दी गई थी। एक जुलाई को बालटाल और पहलगाम मार्गों से शुरू हुई 46 दिवसीय यात्रा में शामिल होने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या सोमवार को एक लाख से ऊपर हो गई।Amarnath Yatra : तीसरे दिन 4 हजार से ज्यादा श्रद्धालु रवाना, अब तक 11 हजार से अधिक ने किए दर्शनअमरनाथ गुफा में बर्फ की विशाल संरचना

समुद्र तल से 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा में बर्फ की विशाल संरचना है। यह भगवान शिव की पौराणिक शक्तियों की प्रतीक है। यात्रा 15 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा को समाप्त होगी। इस बार 1.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने अपना पंजीकरण कराया है। पिछले साल गुफा में 2.85 लाख, इसके पहले 2015 में 3.52 लाख,  2016 में 3. 20 लाख और 2017 में 2.60 लाख तीर्थयात्री अमरनाथ दर्शन के लिए पहुंचे थे।

 

Posted By: Shweta Mishra